टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिकएसयूवीSierra को लेकर ऑफिशियलीटीजर जारी किया है. भारतीय बाजार में इस गाड़ी को 25 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इंस्टाग्रामपरएकछोटासाटीजरवीडियो जारी किया है. टाटा सिएरा की चर्चा पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही है, क्योंकि कंपनी ने इसके कॉन्सेप्टमॉडल को पहले ही Auto Expo 2025 में पेश किया था, जहां इसे लोगों ने खूब पसंद किया था. अब इसकी लॉन्चिंग की तैयारी जोरों पर है.
टाटा सिएरा का पावरट्रेन
TataSierraको कंपनी तीन अलग-अलग पावरट्रेनऑप्शंस - पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में पेश करेगी. हालांकि शुरुआत में कंपनी इसके ICE (Internal Combustion Engine) यानी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्सलॉन्च करेगी और बाद में इलेक्ट्रिकवर्जन (Tata Sierra EV) को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. इस SUV में TataMotorsकी नई Gen-2 प्लेटफॉर्मटेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस, मजबूत सुरक्षा और energyefficiencyदेगी.
कैसे होंगे गाड़ी के फीचर्स?
नई Tata Sierra में कंपनी ने कई प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्सशामिलकिएहैं, जोइसेएकलग्जरीSUV के रूप में स्थापित करेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार में ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप दिया जाएगा, जिसमें एक स्क्रीनइंस्ट्रूमेंटक्लस्टर के लिए, दूसरी सेंट्रल इंफोटेनमेंटसिस्टम के लिए और तीसरी पैसेंजरइंफोटेनमेंटस्क्रीन के लिए होगी. गाड़ी मेंपैनोरमिकसनरूफ, LED हेडलाइट्स, JBL ऑडियोसिस्टम और वेंटिलेटेडसीट्स जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.
इसSUV में 540-डिग्री सराउंड कैमरा व्यू, वायरलेसएंड्रॉयडऑटो और एप्पलकारप्लेसपोर्ट, साथ ही वायरलेस मोबाइल चार्जिंगसिस्टम भी उपलब्ध होगा. सुरक्षा के लिए इसमें Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System), ABS, EBD, ESC, हिल असिस्टऔरISOFIX चाइल्डएंकरेज जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. इसके अलावा, टायरप्रेशरमॉनिटरिंगसिस्टम (TPMS) भी शामिल किया गया है.
Tata Motorsने अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि Tata Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 14 लाख से 22 लाख के बीच हो सकती है. इस SUV का मुकाबला भारतीय बाजार में Mahindra Scorpio-N, Hyundai Creta, और आने वाली Maruti eVXजैसी गाड़ियों से होगा.
यह भी पढ़ें:-
Bajaj Pulsar या Honda SP125, किस बाइक को खरीदना फायदे का सौदा? जानिए पूरी डिटेल्स
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI