भारतीय बाजार में Honda SP125 और Bajaj Pulsar 125 पॉपुलरबाइक्स हैं. जीएसटी कटौती के बाद दोनों बाइक्स की कीमतें कम हो गई हैं. अगर आप डेलीरनिंग के लिए स्टाइलिश और बढ़िया माइलेज देने वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इन दोनों में से किसी एक बाइक को खरीदने पर विचार कर सकते हैं. आइए इन दोनों बाइक्स की डिटेल्स जानते हैं.
जीएसटी कटौती के बाद Honda SP125 की नई एक्स-शोरूम कीमत अब 85 हजार 564 रुपये से लेकर 94 हजार रुपये के बीच है. वहीं Bajaj Pulsar 125 की कीमत अब 79 हजार 48 रुपये से लेकर 86 हजार 444 रुपये के बीच है. आइए दोनों बाइक्सकेपावरट्रेन और माइलेज के बारे में जानते हैं.
कितनी है Honda SP 125 की पावर?
होंडा की इस बाइक में 123.94cc सिंगल-सिलेंडरBS 6, OBD2 कंपलिएंटPGM-FI इंजन मिलता है. जो 8kW की पावर और 10.9 Nm का टॉर्कजेनरेट करने में सक्षम है. कंपनी के मुताबिक, होंडा की यह बाइक एक लीटरपेट्रोल में 65 किलोमीटर तक चल सकती है. अगर आप एक बार टंकी फुल करा लेते हैं तो करीब 700 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं. Honda SP 125 में फुलीडिजिटलTFT इंस्ट्रूमेंट, रियल-टाइम फ्यूलइकोनॉमी, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, गियरपोजिशन, USB चार्जिंगपोर्ट, साइलेंटस्टार्ट और LED हेडलाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Bajaj Pulsar N125 का पावरट्रेन
Bajaj Pulsar N125 बाइकमें 124.45cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.8 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्कजनरेट करता है. बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गयाहै, जोस्मूथराइडिंगदेताहै. इसकीARAI-सर्टिफाइडमाइलेज 64.75 kmpl है. 12 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह बाइकफुल टैंक में लगभग 600 किलोमीटर की रेंज तय कर सकती है. Bajaj Pulsar 125 में डिजिटलक्लस्टर, स्प्लिट सीट ऑप्शन, ब्लूटूथकनेक्टिविटी, USB चार्जिंग, हैलोजनहेडलाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें:-
TVS और Ola को पछाड़ Bajaj ने बिक्री में हासिल किया पहला नंबर, जानिए पूरी सेल्स रिपोर्ट
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI