हाल ही में टाटामोटर्सनेअपनीआइकॉनिकएसयूवीTata Sierra कीलॉन्चिंग को लेकर ऐलान कर दिया है. कंपनी ने लॉन्चिंग की तारीख 25 नवंबर 2025 रखी है. इस गाड़ी के कॉन्सेप्ट मॉडल को पहले ही ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया था. अब इस गाड़ी की लॉन्चिंग की तैयारी जोरों पर है. 

Tata Sierra कोकंपनीतीनअलग-अलगपावरट्रेनऑप्शंस - पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में पेश करेगी. हालांकि शुरुआत में कंपनी इसके ICE (Internal Combustion Engine) यानीपेट्रोलऔरडीजलवेरिएंट्सलॉन्चकरेगीऔरबादमेंइलेक्ट्रिकवर्जन (Tata Sierra EV) कोभारतीयबाजारमेंउतारा जाएगा. इस SUV में TataMotorsकी नईGen-2 प्लेटफॉर्मटेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कियाजाएगा, जोबेहतरपरफॉर्मेंस, मजबूतसुरक्षाऔर Energy Efficiency देगी.

कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स? 

नई Tata Sierra मेंकंपनीनेकईप्रीमियमऔरहाई-टेकफीचर्स शामिल किए हैं, जो इसे एकलग्जरीSUV के रूप में स्थापित करेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार में ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप दिया जाएगा, जिसमें एक स्क्रीनइंस्ट्रूमेंटक्लस्टर के लिए, दूसरी सेंट्रल इंफोटेनमेंटसिस्टम के लिए और तीसरी पैसेंजरइंफोटेनमेंटस्क्रीन के लिए होगी. गाड़ी मेंपैनोरमिकसनरूफ, LED हेडलाइट्स, JBL ऑडियोसिस्टम और वेंटिलेटेडसीट्स जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

इस SUV में 540-डिग्री सराउंडकैमराव्यू, वायरलेसएंड्रॉयडऑटो और एप्पलकारप्लेसपोर्ट, साथ ही वायरलेस मोबाइल चार्जिंगसिस्टम भी उपलब्धहोगा. सुरक्षाकेलिएइसमेंLevel-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System), ABS, EBD, ESC, हिलअसिस्टऔरISOFIX चाइल्डएंकरेज जैसे फीचर्सदिए जाएंगे. इसके अलावा, टायरप्रेशरमॉनिटरिंगसिस्टम (TPMS) भी शामिल किया गया है. 

कितनी है गाड़ी की कीमत?

Tata Motors ने अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि Tata Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 14 लाख से 22 लाख के बीच हो सकती है. इस SUV का मुकाबला भारतीय बाजार में Mahindra Scorpio-N, Hyundai Creta, और आने वाली Maruti eVXजैसी गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़ें:-

TVS और Bajaj को टक्कर देने आई नई Hero Xtreme 125R, जानिए कीमत और फीचर्स 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI