वर्ल्ड लेवल पर अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही है. क्योंकि अब भविष्य में EV गाड़ियों का ही क्रेज होने वाला है. जिसके चलते अब इंडिया हो या विदेश हर जगह इलेक्ट्रिक गाड़ियों का डिमांड बढ़ रहा है. सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने EV सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. इस बीच अब एक और कई इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च हो गई है जिसकी जमकर चर्चा चल रही है. दरअसल सुजुकी ने जापान में सुजुकी ई-स्काई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.
बता दें कि सुजुकी की यह छोटी कार न केवल दिखने में बेहद स्टाइलिश है बल्कि इसके अंदर मिलने वाले फीचर्स भी आज की नई जनरेशन को बहुत पसंद आने वाले हैं. क्योंकि कंपनी का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को एक किफायती और बढ़िया इलेक्ट्रिक विकल्प देना है. चलिए जानतें हैं यह गाड़ी कबतक मार्केट में मिलने लगेगी और इसका रेंज कितना होने वाला है.
जापानी बाजार में हुई लॉन्च
बता दें कि सुजुकी ने अपनी इस नई मिनी इलेक्ट्रिक कार को जापान के बाजार में उतार दिया है. पहले इस गाड़ी को कंपनी ने केवल एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में दुनिया के सामने पेश किया था जिसे लोगों ने बहुत सराहा था. ग्राहकों के जबरदस्त रिस्पांस को देखते हुए सुजुकी ने इस कॉन्सेप्ट को हकीकत में बदलने का फैसला किया और अब यह सड़क पर दौड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है.
आधिकारिक तौर पर 16 नवंबर से गाड़ी की बिक्री शुरू हो जाएगी. जिसके लिए ऑटो लवर्स में उत्सुकता बनी हुई है. हालांकि कंपनी ने अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि इस गाड़ी को भारत या अन्य देशों में कब तक लाया जाएगा. लेकिन जानकारों का मानना है कि यदि इसे भारत में लॉन्च किया जाता है तो यह यहां के बजट सेगमेंट के ग्राहकों के बीच बहुत जल्दी लोकप्रिय हो सकती है.
AI Generated Image
यह भी पढ़ें: Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
शानदार 310 किमी की रेंज
यह छोटी कार अपने सेगमेंट के हिसाब से बेहद दमदार बैटरी पैक के साथ आती है जो सिंगल चार्ज पर बेहतरीन परफॉरमेंस देती है. कंपनी के दावों के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक कार एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर लगभग 310 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देगी.
इतनी रेंज मिलने की वजह से रोजमर्रा के दफ्तर जाने वाले लोग या शहर के भीतर सफर करने वाले ग्राहकों को बार-बार गाड़ी चार्ज करने की चिंता नहीं सताएगी. जबकि इसके अलावा इस गाड़ी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है जो बेहद कम समय में बैटरी को आसानी से चार्ज कर देता है.
AI Generated Image
कार को बनाया गया बेहतरीन
जानकारी दें दे कि इस नई इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन बेहद मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है. इसका कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद इसके अंदर के केबिन को काफी खुला और आरामदायक बनाया गया है. जिसके चलते कार में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं.
वहीं कार के डैशबोर्ड पर आधुनिक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसी तमाम जरूरी सुविधाएं देखने को मिलती हैं. जबकि इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया गया है जो सफर को सुरक्षित बनाते हैं.
भारतीय बाजार की उम्मीदें
बता दें कि फिलहाल सुजुकी की यह नई इलेक्ट्रिक कार केवल जापान के बाजार में ही उपलब्ध कराई गई है और कंपनी वहीं पर इसकी सफलता पर फोकस कर रही है. भारत जैसे विशाल बाजार में जहां एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार आसमान छू रही है. मारुति सुजुकी भारत में अपनी किफायती कारों के लिए जानी जाती है इसलिए अगर यह मॉडल यहां आता है तो तहलका मचा सकता है. लेकिन इस गाड़ी की सफलता यह तय करेगी कि कंपनी आगे चलकर अपनी किन अन्य छोटी कारों को इलेक्ट्रिक अवतार में ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है.
यह भी पढ़ें: कम दाम में मिलती हैं ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें, डालें नजर
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI