भारत में महिंदा एंड महिंदा कंपनी की गाड़ियों की जबरदस्त डिमांड है और यह मांग पिछले महीने और भी देखने को मिली है. क्योंकि भारतीय कंपनी के सितंबर 2026 में बिक्री के आंकड़ें ने सभी को हैरान कर दिया है. महिंद्रा की दमदार एसयूवी गाड़ियां लगातार भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं और इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी ने इस महीने भी बिक्री के मामले में जबरदस्त रिकॉर्ड कायम किया है.

Continues below advertisement

बता दें कि थार से लेकर स्कॉर्पियो और अन्य मॉडलों ने बाजार में ऐसा जलवा बिखेरा है कि कंपनी की कुल बिक्री में जोरदार उछाल देखने को मिला है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि महिंद्रा की इन शानदार गाड़ियों ने इस महीने बिक्री में कितना ग्रोथ किया है और ग्राहकों के बीच इनका कितना क्रेज बना हुआ है.

14 प्रतिशत बढ़ी बिक्री

बता दें कि महिंद्रा की तरफ से शेयर की गई आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2026 में कंपनी ने भारतीय बाजार में कुल 64,092 एसयूवी की बंपर बिक्री की है. अगर पिछले साल के इसी महीने यानी सितंबर 2025 से इसकी तुलना की जाए तो कंपनी की एसयूवी बिक्री में पूरे 14 प्रतिशत की शानदार सालाना बढ़त दर्ज की गई है.

Continues below advertisement

जबकि इस आंकड़े से यह साफ जाहिर होता है कि फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले ही देश में बड़ी और दमदार गाड़ियों के प्रति लोगों का उत्साह किस हद तक बढ़ चुका है. महिंद्रा की कुल ऑटोमोटिव बिक्री इस दौरान 15 प्रतिशत बढ़कर 1,14,874 वाहनों पर पहुंच गई है. इस शानदार प्रदर्शन के पीछे मुख्य रूप से कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी लाइनअप का हाथ है.

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: कम दाम में मिलती हैं ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें, डालें नजर

ग्राहकों में देखने को मिला क्रेज

महिंद्रा की इस शानदार बिक्री के पीछे कंपनी की आइकॉनिक ऑफ-रोड एसयूवी थार और रफ-टफ अंदाज वाली स्कॉर्पियो-एन का बहुत बड़ा योगदान रहा है. थार का नया अवतार और थार रॉक्स मार्केट में आने के बाद से ही युवाओं के दिलों पर राज कर रही है. जिसके चलते इसकी डिलीवरी और बुकिंग के आंकड़े लगातार ऊपर बने हुए हैं. जबकि इसके अलावा फैमिली और लंबी यात्राओं के लिए भरोसेमंद मानी जाने वाली स्कॉर्पियो सीरीज की डिमांड भी आसमान छू रही है.

AI Generated Image

एक्सयूवी700 और बोलेरो का भी दमदार प्रदर्शन

बता दें कि सिर्फ थार और स्कॉर्पियो ही नहीं बल्कि महिंद्रा के अन्य मॉडल्स ने भी बिक्री के रिकॉर्ड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी एक्सयूवी700 अपने लग्जरी फीचर्स, आधुनिक तकनीक और सेफ्टी मानकों के दम पर प्रीमियम सेगमेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. जबकि दूसरी ओर गांव और अर्ध-शहरी इलाकों की शान कही जाने वाली बोलेरो की मांग भी अपनी जगह मजबूत बनाए हुए है.

वहीं इसके अलावा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में धूम मचाने वाली एक्सयूवी 3एक्सओ ने भी कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है. जिससे महिंद्रा का पूरा एसयूवी पोर्टफोलियो सुपरहिट साबित हो रहा है.

बिक्री बढ़ने के पुरे आसार

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि सितंबर महीने में दर्ज की गई यह 14 प्रतिशत की जोरदार बढ़त आने वाले त्योहारी महीनों में और अधिक बढ़ सकती है. क्योंकि लोग अक्सर नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के शुभ अवसर पर नई गाड़ियां घर लाना पसंद करते हैं. जिसे ध्यान में रखते हुए डीलरशिप पर एडवांस बुकिंग और पूछताछ का सिलसिला काफी तेज हो गया है.

वहीं महिंद्रा की तरफ से अपनी गाड़ियों की सप्लाई और प्रोडक्शन को भी बेहतर किया जा रहा है. ताकि ग्राहकों को ज्यादा लंबा इंतजार न करना पड़े. यदि आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने लिए कोई दमदार, सुरक्षित और स्टाइलिश एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं. तो महिंद्रा के शोरूम में जाकर इन गाड़ियों का विकल्प चुनना आपके लिए एक बेहतरीन फैसला साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI