इंडिया में पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर लोगों का नजरिया अच्छा नहीं था. लेकिन धीरे-धीरे कंपनियों ने अपने स्कूटर को बेहतरीन बनाया और अब लोग EV स्कूटर खूब खरीद रहे हैं. देश में कई नई कम्पनियां भी इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अपना दांव लगा रही हैं. इस बीच बेंगलुरू बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर सिंपल एनर्जी ने भारतीय मार्केट में अपना दबदबा बनाने के लिए एक बड़ा दांव खेला है.

Continues below advertisement

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वह 2 सितंबर 2026 को अपना नया फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने जा रही है जिसका नाम Simple Wave रखा गया है. इस नए स्कूटर का सीधा मुकाबला बाजार में पहले से अपनी मजबूत पकड़ बना चुके बजाज चेतक, एथर रिज्टा और टीवीएस आईक्यूब जैसे बड़े दिग्गजों से देखने को मिलेगा. चलिए विस्तार से जानतें हैं सिंपल वेव स्कूटर के बारें में.

डेली कम्यूटर्स के लिए बनाया गया स्कूटर

आपको बता दें कि, सिंपल वेव का ओवरऑल लुक और डिजाइन काफी हद तक प्रैक्टिकल और फैमिली-फ्रेंडली रखा गया है. टेस्ट-म्यून के दौरान देखी गई झलकों से साफ होता है कि इसमें चौड़ी और आरामदायक सिंगल-पीस सीट दी गई है. जिस पर दो लोग आसानी से बैठ सकते हैं.

Continues below advertisement

वहीं, इसके साथ ही एप्रन-माउंटेड एलईडी हेडलैंप, एप्रन में सामान रखने के लिए छोटे स्टोरेज स्पेस और बड़े अंडर-सीट बूट स्पेस का इंतजाम किया गया है. रोजमर्रा के कामकाज, बच्चों को स्कूल छोड़ने या राशन की खरीदारी के लिए यह लेआउट बेहद मुफीद साबित होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV

रेंज में है दमदार

बता दें कि, सिंपल एनर्जी कंपनी अपनी रेंज टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है और माना जा रहा है कि इस नए वेव मॉडल में भी बेहतरीन रेंज देखने को मिलेगी. मिली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्कूटर 110cc पेट्रोल स्कूटर जितनी पावर डिलीवरी देगा और एक बार फुल चार्ज करने पर आसानी से 150 से 180 किलोमीटर तक की रियल-वर्ल्ड रेंज देने में सक्षम होगा. इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है जिससे खराब रास्तों पर भी राइडिंग का स्टेबिलिटी और कंट्रोल बना रहेगा.

हाई-टेक फीचर्स भी मिलेंगे

यह स्कूटर बजट-फ्रेंडली होने के बावजूद कंपनी ने इसके फीचर्स के साथ कोई खास समझौता नहीं किया है. सिंपल वेव में एक बड़ा टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिल सकता है.

जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और प्रॉपर नेविगेशन सपोर्ट के साथ आएगा. इसके जरिए राइडर्स अपनी राइड स्टेट्स, टर्न-बाय-टर्न दिशाएं और बैटरी लेवल आसानी से देख सकेंगे. इसके अलावा पोर्टेबल चार्जिंग सॉकेट और यूएसबी पोर्ट की सुविधा मिलने की भी पूरी उम्मीद है ताकि सफर के दौरान आपका मोबाइल आसानी से चार्ज हो सके.

कैसी देगी टक्कर?

अब बात करते हैं कि, यह स्कूटर कैसे EV मार्केट में दूसरे कंपनियों को टक्कर देगी. बता दें कि, भारतीय बाजार में इस समय बजाज चेतक अपनी मेटल बॉडी, प्रीमियम लुक और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है. एथर रिज्टा ने भी फैमिली स्कूटर सेगमेंट में अपनी जगह पक्की की है.

ऐसे में सिंपल वेव को अपनी जगह बनाने के लिए आक्रामक कीमत का सहारा लेना होगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे 1.10 लाख से 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास लॉन्च कर सकती है. अगर यह स्कूटर सही कीमत पर ज्यादा रेंज दे पाता है तो चेतक और रिज्टा की बिक्री पर सीधा असर पड़ना तय है.

यह भी पढ़ें: सस्ती कार में चाहिए Cruise Control? देखें ये शानदार ऑप्शन


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI