बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. इनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक शानदार कारें मौजूद हैं. इसी कड़ी में इन्होंने एक लग्जरी वैन Mercedes Benz V Class खरीदी है, लेकिन ये वैन इन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि पत्नी गौरी के लिए खरीदी है. यह कार न सिर्फ दिखने में शानदार है बल्कि इसमें कम्फर्ट और मॉडर्न फीचर्स का भी खास ध्यान रखा गया है.
गौरी खान की इस लग्जरी वैन का रंग ब्लैक है, जिसे उनकी जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज किया गया है. इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह लग्जरी वैन खास तौर पर आरामदायक सफर के लिए डिजाइन की गई है. इसमें 6 लोगों के बैठने की कैपेसिटी है और इंटीरियर भी काफी शानदार है. इस गाड़ी को Private Suite जैसा फील देने के लिए बनाया गया है.
कैसे हैं Mercedes Benz V Class के फीचर्स?
Mercedes Benz V Class के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 2.0 लीटर टर्बो इंजन मिलता है, जो अच्छी पावर के साथ ही बढ़िया परफॉर्मेंस भी देती है. इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, बड़ी स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम साउंड सिस्टम, मसाज-वेंटिलेशन सीटें, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. यह कार फैमिली ट्रैवल और बिजनेस मीटिंग दोनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें स्पेस, लग्जरी और टेक्नोलॉजी तीनों का अच्छा कॉम्बिनेशन मिल जाता है.
शाहरुख खान के कार कलेक्शन में कौन-सी गाड़ियां मौजूद?
किंग खान के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें मौजूद हैं, जिनमें 12 करोड़ रुपये की बुगाटी वेरॉन और 11 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कलिनन जैसी कारें मौजूद हैं. इसके अलावा इनके पास BMW i8, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, रेंज रोवर वोग, बीएमडब्ल्यू 7, बेंटले कंटीनेंटल जीटी और टोयोटा लैंड क्रूजर समेत कई लग्जरी कारें हैं. शाहरुख खान से पहले हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के लिए लग्जरी वैन खरीदी थी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई.
यह भी पढ़ें:-
टोल प्लाजा पर आज से बिना Fastag वाली गाड़ी ले गए तो क्या होगा? नए नियम के बीच समझ लें कानून
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI