Toll Plaza New Rules: अगर आप आज यानी 1 अप्रैल 2026 को नेशनल हाइवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए कुछ बातें जानना जरूरी है. दरअसल, आज से देश के सभी टोल प्लाजा को पूरी तरह से कैशलेस कर दिया गया है.

Continues below advertisement

अगर आप टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग वाली गाड़ी ले गए तो आपके लिए समस्या पैदा हो सकती है. इसके साथ ही अगर आप कैश देकर टोल पेमेंट करना चाहेंगे तो फंस सकते हैं. इस स्थिति में आपको फास्टैग या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ही टोल फीस भरनी होगी.  

NHAI के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अब टोल प्लाजा पर कोई भी कैश काउंटर नहीं होगा क्योंकि सभी को डिजिटल लेन में बदल दिया गया है. यात्रियों के पास टोल चुकाने के लिए सिर्फ दो ही ऑप्शन होंगे, जिनमें से एक फास्टैग और दूसरा UPI है. 

Continues below advertisement

कितने बदल गए टोल प्लाजा के नियम?

  • नए नियम के अनुसार, अब आप सिर्फ फास्टैग या UPI के जरिए ही टोल दे सकते हैं. अगर आपकी गाड़ी पर वैलिड फास्टैग नहीं है या बैलेंस खत्म हो चुका है तो ऐसी स्थिति में आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.
  • इतना ही नहीं आपको टोल पर रोका भी जा सकता है. इस कंडीशन में टोल प्लाजा पर QR कोड लगाए जाएंगे. इन्हें स्कैन करके आप UPI पेमेंट आसानी से कर पाएंगे. अगर नेटवर्क प्रॉब्लम होती है तो पेमेंट में देरी भी हो सकती है.
  • एक चीज यह कि अगर आपके पास UPI पेमेंट का कोई सोर्स ही नहीं है या फिर आप डिजिटल पेमेंट नहीं करते हैं. इस स्थिति में आपको या तो जुर्माना भरना पड़ सकता है या फिर आपकी टोल प्लाजा एंट्री पर रोक लगाई जा सकती है. 

परेशानी से बचने के लिए पहले ही इन चीजों का रखें ध्यान

  • आपके लिए पहली और सबसे जरूरी चीज यही होनी चाहिए कि आपका फास्टैग एक्टिव हो और बैंक अकाउंट से लिंक हो.
  • दूसरी चीज यही कि फास्टैग में आपके सफर के हिसाब से पूरा बैलेंस होना चाहिए ताकि कोई परेशानी न हो.
  • इसके अलावा आपके फोन में जरूरी वर्किंग UPI ऐप्स होने चाहिए:- जैसे Google Pay या PhonePe.
  • फास्टैग को विंडशील्ड के सेंटर पर रखें ताकि टैग को स्कैन करने में कोई दिक्कत न आए.
  •  शुरुआत में इन नए नियमों से उन यात्रियों को असुविधा हो सकती है, जो डिजिटल पेमेंट से दूर रहते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Mahindra की टेंशन बढ़ाने जल्द आ रही MG की नई SUV, रेंज जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI