RoyalEnfieldHunter 350 Finance:अगर आप रॉयल एनफील्ड की कोई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए Hunter 350 बाइक एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. यह कंपनी की सबसे सस्ती और पॉपुलर बाइक है, जिसे युवा राइडर्स काफी पसंद करते हैं.
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे सिर्फ 20,000 रुपये की डाउन पेमेंट पर यह बाइक घर ला सकते हैं. आइए बाइक की EMI डिटेल्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं.
क्या है बाइक की ऑन-रोड कीमत?
दिल्ली में RoyalEnfieldHunter 350 के बेसवेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 1.73 लाख रुपये है. इस राशि में 1.50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत, 12,000 का RTO चार्ज, 10,000 का इंश्योरेंस और 9,000 के अन्य खर्च जैसे हैंडलिंग शामिल हैं. यह कुल रकम ग्राहक डाउन पेमेंट और EMI ऑप्शन के जरिए आसान किश्तों में चुका सकते हैं.
कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी बाइक?
अगर आप 20,000 की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको बाकी की रकम यानी 1.53 लाख रुपये के लिए लोन लेना होगा. मान लीजिए बैंक आपको 9% सालाना ब्याज दरपर 3 साल (36 महीने) का लोन देता है, तो आपकी हर महीने की EMI करीब 5,100 बनेगी. इस लोन अवधि में आपको कुल मिलाकर 30,000 के आस-पास ब्याज भी चुकाना होगा. यानी, बाइक की टोटल कीमत (डाउन पेमेंट + EMI + ब्याज) लगभग 2 लाख रुपये हो जाएगी. बता दें कि ब्याज दर और EMI आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करती है.
Royal Enfield Hunter 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. यह इंजन 20.4 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है. बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह मॉडल शहर के ट्रैफिक और हाइवे दोनों पर स्मूद और मजबूत परफॉर्मेंसदेनेमेंसक्षम है.
बाइक में मिलता है कितना माइलेज?
Royal Enfield Hunter 350 का माइलेजARAI की ओर से प्रमाणित 36 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इस टैंक को एक बार फुल कराने पर यह बाइक 450 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है. अगर कोई व्यक्ति रोजाना 30 से 35 किलोमीटर तक बाइक चलाता है, तो उसे लगभग 12 से 15 दिन तक दोबारा पेट्रोल भरवाने की जरूरत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें:-
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI