इंडिया में रॉयल एनफील्ड गाड़ियों की डिमांड बहुत ज्यादा है और कंपनी के सभी सेगमेंट खूब बिकते हैं. अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां पसंद करते हैं तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. क्योंकि कंपनी के हिमालयन 750 का नया लुक और टीजर सामने आया है. जिसने बाइक लवर्स के बीच जबर्दस्त हलचल मचा दी है. अब तक 411cc और 452cc इंजन में तहलका मचाने के बाद कंपनी पहली बार अपनी एडवेंचर बाइक में भारी-भरकम 750cc का दमदार पैरेलल-ट्विन इंजन देने जा रही है.

Continues below advertisement

बता दें कि जो राइडर्स लंबी दूरी के सफर और ऑफ-रोडिंग रास्तों के लिए ज्यादा पावर वाली बाइक की तलाश में थे उनके लिए यह खबर किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. तो चलिए जानते हैं कि सामने आए नए लुक में इस फ्लैगशिप एडवेंचर बाइक में क्या-क्या खास और आधुनिक देखने को मिलने वाला है.

दमदार नया डिजाइन

आपको बता दें कि सामने आई तस्वीरों और टीजर से पता चलता है कि नई हिमालयन 750 का डिजाइन मौजूदा हिमालयन 450 के मुकाबले ज्यादा मस्कुलर, बड़ा और आक्रामक बनाया गया है. बाइक के फ्रंट में नया राउंड एलईडी हेडलैंप दिया गया है. जिसके साथ लंबी विंडस्क्रीन और नया फ्रंट बीक देखने को मिलता है.

Continues below advertisement

जबकि इसके फ्यूल टैंक को ज्यादा विशाल और चौड़ा रखा गया है. ताकि लंबे सफर में बार-बार पेट्रोल भरवाने का झंझट न रहे. इसके अलावा बाइक में नए एलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स का विकल्प भी मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत

750cc का पावरफुल इंजन

वहीं इस नई बाइक का सबसे बड़ा बदलाव इसका इंजन होने वाला है. क्योंकि इसमें 750cc का नया पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा. जो करीब 50 से 55 BHP की पावर और 60 Nm से ज्यादा का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच के साथ आएगा.

भारी-भरकम रास्तों और गड्ढों को आसानी से पार करने के लिए इसके फ्रंट में लंबी ट्रैवल वाले अपसाइड-डाउन फॉर्क्स सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे. इंजन और सस्पेंशन का यह बेहतरीन कॉम्बिनेशन हाईवे पर तेज रफ्तार में क्रूजिंग करने के साथ-साथ पथरीले रास्तों पर राइडर को पूरा बैलेंस और बेहतरीन ड्राइविंग कम्फर्ट प्रदान करेगा.

आधुनिक डिस्प्ले और सेफ्टी फीचर्स

जानकारी दें दे कि रॉयल एनफील्ड इस नई हिमालयन 750 को पूरी तरह से आधुनिक फीचर्स से लैस करने जा रही है. बाइक के डैशबोर्ड पर नया गोल आकार का टीएफटी स्क्रीन मिलेगा. जो गूगल मैप्स नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा. राइडर की सेफ्टी और सुविधा के लिए इसमें कई राइडिंग मोड्स, स्विचएबल ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग डुअल-चैनल एबीएस जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए जा सकते हैं.

जबकि रात के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप और हजार्ड लाइट्स भी मिलेंगी. इसके अलावा लंबे सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए टाइप-सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद रहेगा.

कब होगी भारत में लॉन्च?

अब बात करें अगर लॉन्च की तो रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 को इंटरनेशनल मार्केट के साथ-साथ भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा. कंपनी इसका आधिकारिक ग्लोबल डेब्यू जल्द कर सकती है. जबकि भारत में इसकी डिलीवरी अगले साल तक शुरू होने की उम्मीद है. कीमत के मामले में यह बाइक मौजूदा 650cc ट्विन्स से थोड़ी ऊपर रखी जाएगी. भारतीय ऑटो बाजार में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 4 लाख से 4.50 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: 31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI