भारत में इन दिनों एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ रहा है. जिसके चलते हुंडई ने भी अपनी नई कार बेयॉन लॉन्च कर दी है. जिसके बाद इस कार की जमकर चर्चा हो रही है. ने कंपनी इस स्टाइलिश और आधुनिक एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट की सफलता के बाद अब इसका सीएनजी अवतार बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. बता दें कि हुंडई बेयॉन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 18 लाख रुपये तक जाती है.

Continues below advertisement

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई बेयॉन का सीएनजी वेरिएंट अगले साल जनवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कि इस आने वाली सीएनजी एसयूवी में क्या-क्या खास देखने को मिलेगा और इसकी संभावित कीमत कितनी हो सकती है.

मिलेगा अंडरबॉडी CNG टैंक 

आपको बता दें कि सीएनजी गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि सिलेंडर बूट में रखे जाने की वजह से सामान रखने की जगह खत्म हो जाती है. लेकिन हुंडई बेयॉन सीएनजी में इस परेशानी का एक बेहतरीन समाधान देखने को मिलेगा. क्योंकि इस गाड़ी में सीएनजी सिलेंडर के लिए एक खास अंडरबॉडी अरेंजमेंट दिए जाने की उम्मीद है.

Continues below advertisement

जबकि इस आधुनिक तकनीक से कार का 505-लीटर का बड़ा बूट स्पेस पूरी तरह सेफ रहेगा और आपको सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती रहेगी. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके सटीक अंडरबॉडी सेटअप का खुलासा नहीं किया है लेकिन इस तरह की व्यवस्था ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी.

यह भी पढ़ें: टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान

कैसा रहेगा कार का परफॉरमेंस?

जानकारी दें दे कि हुंडई बेयॉन सीएनजी में मौजूदा 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही दिया जाएगा. जिसे सीएनजी किट के साथ ट्यून किया जाएगा. हालांकि पेट्रोल मोड के मुकाबले सीएनजी मोड पर चलने पर गाड़ी की पावर और टॉर्क के आंकड़े थोड़े कम हो सकते हैं.

वहीं गियरबॉक्स की बात करें तो बेयॉन सीएनजी में केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा आधुनिक सीएनजी कारों की तरह इसमें डायरेक्ट सीएनजी मोड में ही गाड़ी स्टार्ट होने की सुविधा और ऑटो स्विच जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं जो ड्राइविंग को बेहद आसान बना देते हैं.

कितनी रह सकती है कीमत?

आपको बता दें कि कंपनी बेयॉन CNG अवतार को शुरुआती और मध्यम वेरिएंट्स में पेश कर सकती है. कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि बेयॉन सीएनजी की कीमत इसके सामान्य पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले लगभग 1 लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है. जबकि इसका पेट्रोल वेरिएंट 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है.

इसलिए सीएनजी मॉडल की कीमत भी उसी के आस-पास या थोड़ी ऊपर से शुरू होगी. जनवरी 2027 के आसपास इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग के बाद ही इसकी सटीक कीमतों और फीचर्स से पर्दा उठेगा. लेकिन यह साफ है कि जो ग्राहक कम खर्च में लंबी दूरी तय करना चाहते हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन और किफायती एसयूवी साबित होगी.

यह भी पढ़ें: EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI