भारत के सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Tata Nexon और Maruti Fronx का लंबे समय से दबदबा रहा है, लेकिन अब Renault Kiger का नया फेसलिफ्ट मॉडल स्टाइलिश डिजाइन, किफायती कीमत और अच्छे फीचर्स के कारण यह SUV तेजी से लोगों का ध्यान खींच रही है. अगर आप Nexon और Fronx के अलावा कोई दूसरी SUV खरीदने का विकल्प तलाश रहे हैं, तो Renault Kiger एक अच्छा विकल्प बन सकती है. आइए इसके फीचर्स पर नजर डालते हैं.

Continues below advertisement

Renault Kiger 2026 की कीमत और वैरिएंट

  • Renault Kiger 2026 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.76 लाख से शुरू होती है. इसका टॉप वेरिएंट Emotion Turbo CVT करीब 10.34 लाख तक जाता है. अगर इसकी तुलना Tata Nexon से करें तो Nexon की शुरुआती कीमत लगभग 7.32 लाख से शुरू होती है. वहीं Maruti Fronx करीब 6.85 लाख से शुरू होती है. कुछ डीलरशिप में CNG किट का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाता है, जिससे यह कार और भी ज्यादा किफायती हो सकती है.

इंजन, माइलेज और ड्राइविंग एक्सपीरियंस

  • Renault Kiger में दो तरह के इंजन विकल्प दिए गए हैं. पहला 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो लगभग 71-72 bhp की पावर और 96 Nm टॉर्क देता है. दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो करीब 98-100 bhp पावर और 152-160 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल, AMT और CVT गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं. माइलेज की बात करें तो यह SUV लगभग 18 से 20 kmpl तक का माइलेज देती है. ये आंकड़ा Maruti Fronx से थोड़ा कम है, लेकिन Nexon के आसपास माना जाता है. इसमें Eco, Normal और Sport जैसे तीन ड्राइव मोड्स भी दिए गए हैं.

फीचर्स और इंटीरियर की खासियत

  • Renault Kiger 2026 को नए एक्सटीरियर डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसमें LED हेडलैंप्स, नई फ्रंट ग्रिल, 16-इंच अलॉय व्हील्स और नए कलर विकल्प जैसे Shadow Grey और Oasis Yellow मिलते हैं. इंटीरियर में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है. इसके अलावा ARKAMYS 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे कई मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं.

सेफ्टी फीचर्स

  • सुरक्षा के मामले में भी Renault Kiger काफी बेहतर मानी जाती है. इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS, हिल स्टार्ट असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार को 4-स्टार रेटिंग मिली है. सुरक्षा के मामले में यह Maruti Fronx से बेहतर मानी जाती है, हालांकि Tata Nexon की 5-स्टार रेटिंग से थोड़ी पीछे है.

ये भी पढ़ें: Traffic Challan माफ करवाने का मौका! इस दिन लगेगी Lok Adalat, जानें कैसे करें आवेदन

Continues below advertisement

Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI