अब लोग केवल लुक और फीचर्स ही कार में नहीं देखते हैं अब जो सबसे पहले देखा जाता है वह है माइलेज कितना मिलता है. आज के दौर बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के चलते अब ज्यादा माइलेज देने वाले गाड़ियों की डिमांड बढ़ गई हैं. अभी मार्केट में कई ऐसी SUV गाड़ियां हैं जो शानदार माइलेज देती हैं. लेकिन आज हम जानेंगे कि क्रेटा, सिएरा और नई डस्टर में किसका माइलेज सबसे शानदार है.

Continues below advertisement

बता दें कि मार्केट में इन तीनों गाड़ियों के लुक्स और फीचर्स को लेकर जितनी चर्चा है  उससे कहीं ज्यादा चर्चा इनके माइलेज और इंजन की परफॉर्मेंस को लेकर हो रही है. तो चलिए जानतें हैं कि फ्यूल की बचत और माइलेज की इस सीधी रेस में कौन सी एसयूवी बाजी मारती दिख रही है.

नई डस्टर में मिलता है जबरदस्त माइलेज

बता दें कि नई जनरेशन रेनॉल्ट डस्टर माइलेज के मामले में शानदार गाड़ी है. क्योंकि कंपनी इस नई एसयूवी में 1.6-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दे रही है. जिसे दो इलेक्ट्रिक मोटरों और 1.2 kWh क्षमता वाली बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है. यह एडवांस स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम गाड़ी को शहर के ट्रैफिक में 80 प्रतिशत तक केवल इलेक्ट्रिक मोड पर चलती है. 

Continues below advertisement

वहीं कंपनी का दावा है कि नई डस्टर हाइब्रिड एक लीटर पेट्रोल में लगभग 24 से 26 किलोमीटर प्रति लीटर तक का भारी-भरकम माइलेज देने में सक्षम है. कम फ्यूल खपत और लंबी ड्राइविंग रेंज की वजह से डस्टर माइलेज के मामले में इस पूरे सेगमेंट की नंबर-1 गाड़ी बनने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें: नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ

हुंडई क्रेटा में मिलता है अच्छा माइलेज

वहीं हुंडई क्रेटा अपने भरोसेमंद इंजन ऑप्शंस और बेहतरीन माइलेज बैलेंस के लिए जानी जाती है. क्रेटा में ग्राहकों को 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. जबकि गाड़ी के माइलेज की बात करें तो इसका डीजल वेरिएंट हाईवे पर लगभग 21.8 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज निकाल कर देता है.

जबकि इसका इसका मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट शहर और हाईवे मिलाकर 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज दे देता है. हालांकि, इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड ऑप्शन न होने की वजह से यह डस्टर के हाइब्रिड मॉडल से थोड़ी पीछे रह जाती है. लेकिन इसका डीजल इंजन आज भी लंबी दूरी के सफर के लिए बेहद किफायती माना जाता है.

टाटा सिएरा देती है 15 से 16 तक का माइलेज

जबकि टाटा मोटर्स की तरफ लॉन्च कि गई सिएरा अपने यूनिक डिजाइन और बड़े केबिन के लिए जानी जाती है. इस एसयूवी में कंपनी का नया 1.5-लीटर TGDi टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. वहीं अगर इसके माइलेज की बात करें तो यह टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में लगभग 15 से 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

अब अगर पेट्रोल-डीजल फ्यूल पर माइलेज की तुलना करें तो भारी बॉडी शेल और पावरफुल इंजन के कारण सिएरा का माइलेज डस्टर और क्रेटा के मुकाबले थोड़ा कम रहता है.

कौन सी गाड़ी है आपकी लिए बेस्ट?

अगर आपको ज्यादा माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट वाली गाड़ी चाहिए तो नई रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड सीधे तौर पर इस रेस में नंबर-1 साबित होती है. जो लोग रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं और डीजल इंजन का भरोसा चाहते हैं. उनके लिए हुंडई क्रेटा आज भी एक बहुत ही सही और सुरक्षित फैसला माना जाता है.

वहीं दूसरी तरफ जो ग्राहक मस्कुलर लुक्स, भारी बिल्ड क्वालिटी और मजबूती पसंद करते हैं वे टाटा सिएरा की तरफ अपना रुख कर सकते हैं. आप अपने डेली ड्राइविंग रूट और बजट के हिसाब से इन तीनों में से सही गाड़ी चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एक बटन दबाते ही बदल जाता है कांच! इन कारों में है Smart Glass तकनीक


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI