राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा काफी चर्चा में हैं. वहीं दूसरी ओर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा देश के चर्चित कपल्स में से एक हैं. राघव चड्ढा राजनीति से जुड़े हैं तो दूसरी ओर इनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. दोनों की प्रोफेशनल लाइफ, कमाई, लाइफस्टाइल और एजुकेशन को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के कार कलेक्शन में कितना अंतर है?
बॉलीवुड एक्ट्रेस और राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी कारे हैं. इनके पास Jaguar, Audi और Range Rover जैसी महंगी गाड़ियां हैं. परिणीति अक्सर जैगुआर XJL में देखी जाती हैं. यह उनकी सबसे महंगी कार है. वहीं राघव चड्ढा के कार कलेक्शन की बात की जाए तो इनका कार कलेक्शन बेहद मामूली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा के पास सिर्फ एक गाड़ी Maruti Suzuki Dzire है.
किन फीचर्स के साथ आती है Maruti Dzire?
Maruti Dzire के बेस मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर ऑन-रोड कीमत की बात करें तो गाड़ी आपको 7.26 लाख ऑन-रोड पर मिल जाएगी. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.31 लाख और ऑन-रोड कीमत 10.64 लाख रुपये है.
Maruti Dzire भारतीय बाजार की पॉपुलर सेडान में से एक मानी जाती है. इस गाड़ी को बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है. इसका मैनुअल वर्जन 24.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि ऑटोमैटिक वर्जन 25.71 किलोमीटर तक का माइलेज देता है. इसके CNG वर्जन की बात करें तो यह 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम से ज्यादा का माइलेज ऑफर करता है. Maruti Dzire में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 81.58bhp की पावर और 111.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
किन गाड़ियों को देती है टक्कर?
इसके साथ ही Maruti Dzire CNG वेरिएंट ऑप्शन में भी मौजूद है, जिससे यह कार और भी ज्यादा किफायती बन जाती है. मारुति डिजायर के फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि यह भारत की पहली सब-कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमें सिंगल-पैन सनरूफ मिलता है. शानदार डिजाइन, 5-स्टार सेफ्टी के साथ यह कार अपने सेगमेंट में Honda Amaze और Tata Tigor जैसी कारों को कड़ी टक्कर देती है.
यह भी पढ़ें:-
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI