नई दिल्ली: सोशल मीडिया के दौर में झूठी खबरों का प्रचार प्रसार भी बहुत तेजी से हो रहा है. इस बीच कई खबरें हैं जिनके जरिए झूठ फैलाया जाता है और ये ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ी हुई होती हैं. ऐसी एक खबर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चली जिसमें ये दावा किया गया कि अब शहर से 15 किलोमीटर के दायरे के अंदर वाहन चालकों को हेलमेट पहनना जरूरी नहीं होगा. इस खबर का प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो ने फैक्ट चेक किया है.
ये किया गया दावा
PIB ने किया फैक्ट चेक वहीं भारत सरकार के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने इस खबर का फैक्ट चेक किया. जिसे पूरी तरह से फर्जी पाया गया. पीआईबी ने ट्वीट किया, "यह दावा फर्जी है! वाहन चालकों को अभी भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है." बता दें कि पीआईबी इस तरह के झूठी खबरों और दावों का फैक्ट चेक करता है.
ये भी पढ़ें
यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ सकता है भारी, देना होगा डबल जुर्मानाJuly महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली ये हैं टॉप 5 MPV गाड़ियां , जानें कौन सी है नंबर 1 परCar loan Information:
Calculate Car Loan EMI