Audi भारत में अपनी नई जनरेशन Q3 SUV को 16 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है. ग्राहक 1 लाख रुपये की टोकन राशि देकर इस लग्जरी SUV को बुक कर सकते हैं. नई Q3 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क देने के लिए तैयार किया गया है. 

Continues below advertisement

इसके साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Audi का quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा. नई SUV का भारत में स्थानीय स्तर पर उत्पादन भी शुरू हो चुका है. इसकी आधिकारिक कीमत और वेरिएंट की पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: 625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च

Continues below advertisement

नया डिजाइन और बड़ा डिजिटल केबिन

नई Audi Q3 में पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक डिजाइन दिया गया है. इसके फ्रंट में स्प्लिट LED हेडलैंप और बड़ी ग्रिल मिलती है. पीछे की तरफ नए डिजाइन की टेललाइट्स और रोशनी वाला Audi लोगो दिया गया है. केबिन में 11.9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.8-इंच की टचस्क्रीन मिलेगी. इसके अलावा, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, Sonos साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. SUV में 360-डिग्री कैमरा भी मिलेगा, जो पार्किंग के दौरान ड्राइवर की मदद करेगा.

इंजन और परफॉर्मेंस कैसी होगी

नई Audi Q3 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 204 PS की अधिकतम पावरऔर 320 Nm का पीक टॉर्क देगा. टर्बोचार्जर की मदद से इंजन कम RPM से ही अच्छा टॉर्क देने में सक्षम होता है, जिससे शहर में ओवरटेकिंग और हाईवे पर तेज रफ्तार पकड़ना आसान हो सकता है. इस इंजन के साथ 7-स्पीड S tronic ड्यूल-क्लचऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा. यह गियरबॉक्स जरूरत के हिसाब से गियर तेजी से बदलने में मदद करता है.

नई Q3 में quattro ऑल-व्हील ड्राइव भी मिलेगा. इसमें इंजन की ताकत सिर्फ आगे के पहियों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जरूरत के अनुसार चारों पहियों तक पहुंचाई जाती है. इससे तेज एक्सीलरेशन और फिसलन वाली सड़क पर बेहतर ट्रैक्शन मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह SUV 0 से 100 kmph की रफ्तार करीब 7.1 सेकंड में पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड करीब 226 kmph बताई गई है. हालांकि, ये परफॉर्मेंस आंकड़े बाजार और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकते हैं, इसलिए भारत में लॉन्च के समय कंपनी की आधिकारिक जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए.

कितनी होगी नई Audi Q3 की कीमत

Audi ने नई Q3 की भारतीय कीमत का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 55 लाख से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है. कीमत के मामले में इसका मुकाबला BMW X1 और Mercedes-Benz GLA जैसी लग्जरी SUVs से होगा. भारत में स्थानीय उत्पादन शुरू होने से कंपनी को इस मॉडल की सप्लाई में मदद मिल सकती है. हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत, वेरिएंट और सभी फीचर्स की पुष्टि 16 अक्टूबर को लॉन्च के दौरान ही होगी.

यह भी पढ़ें: Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI