इंडिया में लग्जरी कार की डिमांड बहुत ज्यादा है और मार्केट में ऑडी अपनी धाक जमा चुकी है. ऑडी के कई मॉडल हमारे देश में अपनी मजबूत दावेदारी बना चुकि है और अब कंपनी अपनी नई शानदार एसयूवी ऑडी Q3 को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. जिसके बाद से इस कार की हर तरफ बात चल रही है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों की गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए आई इस नई लग्जरी एसयूवी में दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक डिजाइन देखने को मिल रहा है.
वहीं यदि आप भी इस नई लग्जरी एसयूवी की खूबियों और इसकी ताकत के बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित होगी. क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको नई ऑडी क्यू3 के इंजन, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी हर खास बात बहुत ही आसान भाषा में बताने जा रहे हैं.
देखने को मिला आक्रामक डिजाइन
बता दें कि नई ऑडी क्यू3 के लुक और डिजाइन में कंपनी ने बहुत बड़े बदलाव किए हैं. जो इसे सड़क पर बेहद मस्कुलर और प्रीमियम लुक देता है. जबकि इस नई एसयूवी में स्प्लिट डीआरएल के साथ डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं. जो इसके फ्रंट लुक को बेहद आक्रामक बनाते हैं. वहीं इसके अलावा इसमें नया 2D ऑडी लोगो और पीछे की तरफ शार्प कट डिजाइन दिया गया है.
वहीं साइज के मामले में यह पुरानी Q3 से काफी बड़ी है. शानदार एक्सटीरियर और कूपे जैसी फिनिशिंग के साथ यह अपनी क्लास की सबसे आकर्षक दिखने वाली गाड़ियों में से एक बन गई है.
AI Generated Image
यह भी पढ़ें: SUV हो या MPV, फैमिली के लिए ये 4 ऑप्शन दमदार
मिल रहा है दमदार इंजन
इस नई एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस है. जिसमें कंपनी ने किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया है. गाड़ी में दमदार 2.0-लीटर टीएफएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 204bhp की जबरदस्त पावर और बेहतरीन टॉर्क पैदा करता है. इसे एक स्मूथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जो कम रफ्तार में भी बिना किसी झटके के बहुत तेजी से रफ्तार पकड़ने में मदद करता है.
वहीं इसमें मिलने वाला ऑडी का मशहूर क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम इसे ऑफ-रोडिंग के दौरान भी बेजोड़ बना देता है. जहां यह सामान्य लग्जरी गाड़ियों से कहीं आगे निकल जाती है. लेकिन शानदार परफॉर्मेंस देने की वजह से इसका माइलेज बेहद कम हो जाता है.
AI Generated Image
लग्जरी केबिन और हाई-टेक फीचर्स
इतना ही नहीं आप जैसे ही ऑडी के इस नई कार में अंदर बैठेंगे आपको एक अलग ही फील आयेगा. क्योंकि यह गाड़ी टफ और हाई-क्वालिटी जर्मन इंटीरियर की याद दिलाती है. जिसमें प्रीमियम मटीरियल का खुलकर इस्तेमाल किया गया है. इसके डैशबोर्ड पर एक नया चौकोर स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ जुड़ी बड़ी टचस्क्रीन मिलती है. गियर सिलेक्टर को स्टीयरिंग व्हील स्टॉक पर शिफ्ट कर दिया गया है जिससे बीच के हिस्से में काफी खाली जगह मिल जाती है.
वहीं इसमें 12-स्पीकर वाला बेहतरीन सोनोस ऑडियो सिस्टम, तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरामिक सनरूफ और पावर्ड फ्रंट सीट्स जैसी शानदार चीजें मिलती हैं. हालांकि कुछ जरूरी फीचर्स जैसे कि 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और रियर सनब्लाइंड्स की कमी जरूर महसूस होती है.
कैसी है यह कार?
अब कुल मिलाकर देखें तो नई ऑडी Q3 अपने पुराने मॉडल के मुकाबले इस बार कई गुना बेहतर बनी है. इसके शानदार लुक्स, बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी और दमदार क्वाट्रो परफॉर्मेंस के आगे इसकी कुछ छोटी-मोटी कमियां छिप जाती हैं. मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए यह एसयूवी पूरी तरह तैयार है.
खासकर उन ड्राइवरों के लिए जिन्हें तेज रफ्तार और रफ-एंड-टफ ड्राइविंग पसंद है. यदि आप भी एक ऐसी लग्जरी एसयूवी की तलाश में हैं जो दिखने में शानदार हो और खराब रास्तों पर भी आसानी से दौड़ सके तो यह नया विकल्प आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI