भारत में MG मोटर्स पहले से ही कई सेगमेंट में अपनी कारें बेच रही है और अब कंपनी एक नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MG जल्द ही MG Starlight 560 को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है. हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस SUV को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस गाड़ी को लेकर लोगों में उत्साह इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि हाल ही में इसे भारत में पेटेंट कराया गया है. आमतौर पर जब कोई कंपनी किसी गाड़ी का पेटेंट कराती है, तो इसका मतलब होता है कि उसे भविष्य में लॉन्च करने की तैयारी है. इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि MG Starlight 560 को भारत में भी देखा जा सकता है.
डिजाइन और फीचर्स
MG Starlight 560 का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव और मॉडर्न हो सकता है. इसमें बड़ी LED हेडलाइट्स, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेल लाइट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देंगे. इसके अलावा इसमें रूफ स्पॉयलर भी दिया जा सकता है, जो इसके स्पोर्टी अंदाज को बढ़ाएगा. अंदर की बात करें तो इस SUV में 12.8 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है. साथ ही वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. सुरक्षा के लिए इसमें ABS, EBD, एयरबैग और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
इंजन और परफॉर्मेंस
इस SUV में MG हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दे सकती है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिल सकता है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह SUV केवल इलेक्ट्रिक मोड में 100 से 125 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि पेट्रोल इंजन के साथ इसकी कुल रेंज 900 किलोमीटर तक हो सकती है. दोनों को मिलाकर यह SUV लगभग 1000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है, जो लंबी जर्नी के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के विकल्प मिल सकते हैं.
लॉन्च डेट और मुकाबला
MG Starlight 560 की लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 2027 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है. लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Mahindra XUV700, Scorpio N, Tata Safari और Tata Sierra जैसी SUV से होगा.
ये भी पढ़ें: Mahindra की टेंशन बढ़ाने जल्द आ रही MG की नई SUV, रेंज जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI