Lalit Modi Lashed Out At Sanjiv Goenka: इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं. दरअसल, ललित मोदी लगातार संजीव गोयनका पर निशाना साध रहे हैं. कुछ समय पहले गोयनका के एक्स पोस्ट पर मोदी ने उन्हें जोकर कह दिया था. अब फिर संजीव गोयनका के हालिया पर ललित मोदी जमकर भड़के हैं. वो गोयनका के सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़कते हुए उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए जहर बता रहे हैं.

लखनऊ की हार पर संजीव गोयनका ने दी प्रतिक्रिया

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिली थी. इस हार के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. संजीव गोयनका ने अपने पोस्ट में लिखा, .अभी लंबा सीजन है और ऐसे पल कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा हैं. मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे. हमारे फैंस को आज इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद हम और भी मजबूत होकर लौटेंगे.’

संजीव गोयनका के पोस्ट पर भड़के ललित मोदी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ के मिली हार के बाद संजीव गोयनका ने अपनी टीम के लिए जो पोस्ट किया था, उस पर ललित मोदी बुरी तरह से भड़क गए हैं. गोयनका के पोस्ट पर टैग करते हुए ललित मोदी ने लिखा, ‘मैं एक बात से सहमत हूं और वो है आपका आखिरी वाक्य. आप लगातार स्पष्ट रूप से और संक्षेप में आईपीएल की छवि खराब कर रहे हैं. आप पर बैन लगाया जाना चाहिए और अपनी भलाई के लिए इस्तीफा दे दीजिए और स्टेडियम से दूर रहिए.’

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘आप खेल, इसकी गरिमा, इसके परिवेश, इसके फैंस और सबसे जरूरी खिलाड़ियों के लिए जहर हैं. आप जहरीले हैं. आप अपनी फैक्ट्रियों में रहिए. आप मेरे जीजाजी हैं, लेकिन खेल पहले आता है आप नहीं.’