Mercedes-Benz Electric GLC: इन दिनों कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च हुई हैं और इस बीच अब मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार जीएलसी का पहला मार्केट में पेश किया है. जिसके बाद अब इस कार की जमकर चर्चा हो रही है. मर्सिडीज-बेंज ने इस कार को नई तकनीकों और बड़े बैटरी पैक के साथ मार्केट में उतारा है जिसके चलते यह एसयूवी सिंगल चार्ज में 711 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज का दावा करती है.

Continues below advertisement

बता दें कि मौजूदा पेट्रोल-डीजल GLC की तुलना में यह इलेक्ट्रिक गाड़ी साइज में ज्यादा बड़ा और प्रीमियम फील देता है. चलिए जानते हैं कि मर्सिडीज की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलते हैं.

डिजाइन है बेहद शानदार

बता दें कि डिजाइन के मामले में नई मर्सिडीज-बेंज जीएलसी इलेक्ट्रिक बेहद बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक नजर आती है. गाड़ी के फ्रंट में 942 लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ एक बड़ी ग्रिल दी गई है. जो पहली ही नजर में ध्यान खींचती है.

Continues below advertisement

जबकि इसके अलावा इसमें स्लिम हेडलाइट्स और पीछे की तरफ एक कंटीन्यूअस ब्लैक स्ट्रिप दी गई है जो इसे स्पोर्टी लुक देती है. इस बार कार के बोनट के नीचे सामान रखने के लिए फ्रंट ट्रंक भी दिया गया है. जो की 4857mm की लंबाई के साथ इसका केबिन भी काफी बड़ा है.

यह भी पढ़ें: Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?

हाई-टेक केबिन और 39.1 इंच स्क्रीन

जबकि गाड़ी के इंटीरियर में कदम रखते ही आपको एकदम लग्जरी का अहसास होता है. क्योंकि इसके डैशबोर्ड पर 39.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले स्क्रीन मिलता है. जो ड्राइवर से लेकर पैसेंजर साइड तक फैली हुई है.

इसके अलावा केबिन में डोल्बी एटमॉस के साथ 15-स्पीकर का साउंड सिस्टम, मसाज और हीटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग रियर सीट्स और तारों से भरा स्काई रूफ मिलता है. हालांकि केबिन में फिजिकल बटन न होने से स्क्रीन थोड़ी जटिल लग सकती है और इसके साथ ही वेंटिलेटेड सीट्स की भी कमी खलती है.

4.3 सेकंड में 100 की रफ्तार

जानकारी दें दे कि परफॉर्मेंस के मामले में यह इलेक्ट्रिक एसयूवी किसी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं है. इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का सेटअप दिया गया है. जो 489 bhp की पावर और 800 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

जबकि 2-स्पीड गियरबॉक्स की मदद से यह कार महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. 711 किमी की क्लेम्ड रेंज के साथ असल दुनिया में भी यह आसानी से 550 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है.

मिलता है फोर-व्हील ड्राइव और टेरेन मोड

बता दें कि खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें मर्सिडीज का खास फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम और टेरेन मोड्स दिए गए हैं. आरामदायक सफर के लिए इसमें कम्फर्ट सस्पेंशन दिया गया है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी भारतीय सड़कों के हिसाब से काफी सही है. मर्सिडीज-बेंज की यह नई इलेक्ट्रिक कार उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है जो लंबी रेंज के साथ प्रीमियम लग्जरी का अनुभव चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Automatic Car Challan: कार खुद चल रही है तो किसका होगा चालान, ऑटोमेटिक कारों के लिए कहां-क्या कानून?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI