Bengaluru Congestion Tax Rule: जब भी ट्रैफिक जाम की बात आती है तो सबसे दिमाग में सबसे पहले बेंगलुरु शहर का नाम आता है. बेंगलुरु शहर के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसमें देखा जाता है कि घंटों तक लोग लंबे जाम में फसें रहते हैं. इसे ही खत्म करने के लिए वहां की सरकार एक बड़ी प्लानिंग कर रही है. 

Continues below advertisement

दरअसल बेंगलुरु में आउटर रिंग रोड और व्यस्त सड़कों पर घंटों ट्रैफिक फंसा रहता है. इस समस्या से निपटने के लिए सरकार और इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञों द्वारा कंजेशन टैक्स लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है. चलिए विस्तार से समझते हैं कि यह कंजेशन टैक्स कैसे काम करेगा और ट्रैफिक कम करने में कितना कारगर साबित होगा.

क्या है और कैसे करेगा काम?

आपको बता दें कि कंजेशन टैक्स एक तरह का यूज़र चार्ज है जो पीक आवर्स के दौरान शहर के सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले इलाकों में चलने वाले निजी वाहनों पर लगाया जाएगा. अब बात करें कि यह नियम कैसे काम करेगा:

Continues below advertisement
  • फास्टैग से कटेगा टैक्स: आउटर रिंग रोड और प्रमुख मुख्य सड़कों के एंट्री पॉइंट्स पर एआई-पावर्ड कैमरे और फास्टैग गैंट्री लगाए जाएंगे. जैसे ही कोई प्राइवेट गाड़ी पिक-आवर्स में एंट्री करेगा तो फास्टैग से अपने-आप फीस कट जाएगी.
  • सोलो ड्राइवर्स पर फोकस: यह चार्ज अकेले गाड़ी चलाने वाले के लिए लाया जा रहा है. क्योंकि 2 या उससे ज्यादा पैसेंजर पर गाड़ियों और सार्वजनिक बसों को इसमें छूट दिए जाने का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें: GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?

कैसे खत्म होगा ट्रैफिक जाम?

अब बात करते हैं कि यह नियम कैसे बेंगलुरु शहर के ट्रैफिक को खत्म करेगा जानतें हैं:

  • कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा: जब प्राइवेट कार को व्यस्त समय में निकलने पर ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा तो लोग शेयरिंग, बीएमटीसी बसों या नम्मा मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे.
  • सड़कों पर गाड़ियों होंगी कम: इस नियम के लागू होने के बाद कई वाहन चालक अपना ट्रैवल टाइम बदल लेंगे या टैक्स वाले रूट के बजाय दूसरे रास्तों का चुनाव करेंगे. जिससे पीक आवर्स में सड़कों पर एक साथ गाड़ियों की संख्या अचानक कम हो जाएगी.

कितना कारगर साबित होगा?

जानकारी दें दे कि कंजेशन टैक्स का विचार तकनीकी रूप से बेहतरीन है लेकिन बेंगलुरु में इसके पूरी तरह सफल होने के लिए कुछ चीजों का होना बेहद जरूरी हैं:

  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट का मजबूत होना: यह नियम तभी पूरी तरह सफल हो सकता है जब लोगों के पास बसों और मेट्रो का एक समय पर और आरामदायक विकल्प मौजूद हो.
  • लास्ट-माइल कनेक्टिविटी: जबकि मेट्रो स्टेशन से ऑफिस या घर तक पहुंचने के लिए अगर ई-रिक्शा, फीडर बसें और वॉकवे सही नहीं होंगे तो लोग मजबूरी में अपनी कार ही निकालेंगे.

आपको बता दें कि सिंगापुर और लंदन में कंजेशन चार्ज पहले से ही लागू है और इससे 15 से 20 परसेंट तक ट्रैफिक कम हुआ है. क्योंकि वहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट वर्ल्ड-क्लास है.

यह भी पढ़ें: Helmet Expiry Date: आपका हेलमेट कितना पुराना, जानें कब आ जाती है इसकी एक्सपायरी डेट?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI