इंडिया में मारुती सुजुकी कंपनी का क्रेज बहुत ही ज्यादा है और मार्केट में इस कंपनी की लगभग हर कार बिकती है. पिछले साल मारुती सुजुकी ने विक्टोरिस लॉन्च की थी और यह गाड़ी ग्राहकों को खूब पसंद आई थी. जबकि अब कंपनी ने गाड़ी के डिमांड को देखते हुए विक्टोरिस का नया मॉडल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. जिसके चलते अब ऑटोमोबाइल मार्केट में इस गाड़ी की ही हर तरफ चर्चा हो रही है.

Continues below advertisement

कंपनी ने विक्टोरिस को 1 साल पूरा होने पर उसके नए मॉडल को मार्केट में लॉन्च किया है. बता दें कि इस नए एडिशन में प्रीमियम कॉपर डिटेल्स और क्रोम गार्निश का बेहतरीन तड़का लगाया गया है. जो एसयूवी को सड़क पर बेहद लग्जरी और अलग लुक देता है. चलिए जानते हैं कि इस नए एडिशन में क्या-क्या खास फीचर्स जोड़े गए हैं और इसकी प्राइस क्या रखी गई है.

लुक में हुआ थोड़ा बहुत बदलाव

बता दें कि मारुति सुजुकी विक्टोरिस औरम एडिशन के बाहरी लुक में कई प्रीमियम और कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिला है. इस स्पेशल एडिशन का सबसे बड़ा आकर्षण इसमें दिए गए कॉपर-कलर के एलिमेंट्स हैं. कार के फ्रंट, साइड और रियर स्किड प्लेट्स के साथ-साथ व्हील आर्च पर प्रीमियम कॉपर एक्सेंट्स का इस्तेमाल किया गया है. जो बॉडी कलर के साथ शानदार कंट्रास्ट लुक देते हैं.

Continues below advertisement

जबकि इसके अलावा गाड़ी के एक्सटीरियर को और अधिक चमकदार बनाने के लिए क्रोम एक्सेसरीज का भरपूर इस्तेमाल हुआ है. वहीं कार की फ्रंट ग्रिल, फेंडर्स, आगे और पीछे के बंपर, बॉडी-साइड मोल्डिंग्स और डोर वाइज़र्स पर चमचमाती क्रोम फिनिश दी गई है. कॉपर और क्रोम का यह अनोखा कॉम्बिनेशन इस एसयूवी को स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी फील देता है.

यह भी पढ़ें: 2030 तक हर साल 50 लाख कारें बेचेगी Tesla, मस्क का बड़ा प्लान

केबिन भी हुआ अपग्रेड

वहीं बाहरी लुक में बड़े बदलावों के साथ-साथ कंपनी ने औरम एडिशन के केबिन को अधिक व्यावहारिक और सुरक्षित बनाने के लिए इंटीरियर एक्सेसरीज भी शामिल की हैं. गाड़ी के अंदर अब ऑल-वेदर 3D फ्लोर मैट्स दिए गए हैं. जो हर मौसम में गाड़ी के फर्श को गंदगी और नमी से बचाते हैं.

जबकि इसके अलावा बूट स्पेस के लिए एक विशेष 3D लगेज कंपार्टमेंट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड भी इस किट का हिस्सा हैं. यह सिल गार्ड सामान चढ़ाते या उतारते समय बूट एरिया के पेंट और बॉडी को स्क्रैच से सेफ रखता है. हालांकि डैशबोर्ड लेआउट और मुख्य केबिन फीचर्स को पहले की तरह ही रखा गया है. जिसमें वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं.

दमदार इंजन और शानदार माइलेज

बता दें कि मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस औरम एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है. यह स्पेशल औरम एडिशन पैकेज मुख्य रूप से विक्टोरिस के स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसमें 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम-आयन बैटरी पैक का कॉम्बिनेशन मिलता है.

यह स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम मिलकर लगभग 116 PS की कंबाइंड पावर जनरेट करता है. जो e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. माइलेज के मामले में यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे आगे है. मारुति सुजुकी का दावा है कि इसका स्ट्रांग हाइब्रिड मॉडल 28.65 किमी प्रति लीटर का जबरदस्त माइलेज देता है.

कीमत क्या रखी गई है?

अब बात करें अगर कीमत की तो मारुति सुजुकी ने औरम एडिशन एक्सेसरी किट की कीमत 22,990 रुपये रखी है. ग्राहक अपनी पसंद के विक्टोरिस स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट को चुनते समय इस एक्सेसरी पैकेज को जोड़ सकते हैं. बता दें कि भारतीय बाजार में मारुति विक्टोरिस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से शुरू होकर 20.22 लाख तक जाती है.

अगर आप इस त्योहारी सीजन में एक ऐसी स्ट्रांग हाइब्रिड एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं जो सड़क पर चलने में बेहद अलग दिखे और जिसका माइलेज बेहतरीन हो और जिसमें लग्जरी टच मिले तो महज 22,990 रुपये की यह अतिरिक्त एक्सेसरी किट आपकी विक्टोरिस को एक नया और शानदार अवतार देने के लिए बिल्कुल सही सौदा साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: EV, CNG या हाइब्रिड, आखिर किस तरफ जा रहा है भारत का कार बाजार?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI