Maruti Suzuki Sales: हमारे देश में काफी पहले से मारुती सुजुकी की गाड़ियों की डिमांड है और आज भी इस कंपनी को टक्कर देना बहुत मुश्किल है. क्योंकि मारुती की गाड़ियां बेहद ही कम दामों में मिल जाती है और यह माइलेज देने में भी बेहद बेहतरीन मानी जाती हैं. जिसके चलते हर साल कार की बिक्री बढ़ती ही जा रही है. जबकि इस बीच कंपनी ने बिक्री के मामले में नया इतिहास रचते हुए 2.76 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है.

Continues below advertisement

बता दें कि त्योहारों के इस सीजन में ग्राहकों की जबरदस्त मांग के कारण मारुति कारों की बिक्री आसमान छू रही है. घरेलू बाजार में अकेले 2.16 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी हैं जबकि एक्सपोर्ट भी बढ़कर लगभग 50 हजार यूनिट्स तक पहुंच गया है. चलिए इस खबर में जानतें हैं कि इतनी गाड़ियों की बिक्री के बाद भी मारुती सुजकी की कार खरीदने में कितना वेटिंग टाइम चल रहा है.

SUVs और छोटी कारों का जलवा

बता दें कि मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी के मुताबिक भारतीय ग्राहकों का भरोसा कंपनी पर सबसे मजबूत बना हुआ है. छोटी कार सेगमेंट से लेकर एसयूवी तक हर केटेगरी में जबरदस्त बिक्री देखने को मिल रही है.

Continues below advertisement

मारुति की कुल एसयूवी बिक्री 73,058 यूनिट्स के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. वहीं छोटी कारों के सेगमेंट में भी 38 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज की गई है. जिससे यह साफ है कि एंट्री-लेवल कारों की मांग अभी भी बेहद मजबूत है.

यह भी पढ़ें: BYD Denza Z9 GT: 1,156hp की ताकत, लग्जरी फीचर्स, भारत आ रही ये धांसू इलेक्ट्रिक कार

मारुति ब्रेजा और वैगनआर का क्रेज

वहीं कंपनी की हालिया लॉन्च कारों जैसे नई ब्रेजा और बलेनो को ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है. अकेले मारुति ब्रेजा की 24,736 यूनिट्स की बिक्री हुई है. जिसके कारण इस गाड़ी पर कई हफ्तों से लेकर महीनों तक का लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है. वहीं इसके अलावा मारुति वैगनआर और डिजायर जैसी लोकप्रिय गाड़ियां लगातार बिक्री के नए रिकॉर्ड बना रही हैं.

CNG गाड़ियों की बम्पर डिमांड

बता दें कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण मारुति की CNG गाड़ियों की भारी मांग देखने को मिल रही है. पिछले महीने ही मारुति ने 87,000 से ज्यादा सीएनजी गाड़ियां बेची हैं. जबकि अभी सीएनजी वेरिएंट्स के लिए पेंडिंग ऑर्डर्स की संख्या काफी ज्यादा है. जिसकी वजह से इनका वेटिंग पीरियड भी ज्यादा है. हालांकि कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में उत्पादन बढ़ाकर इस मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा.

दूसरी कंपनियों से बहुत आगे मारुति सुजुकी

जानकारी दें दे कि मार्केट में मारुति सुजुकी की बढ़त का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरी कार कंपनियां मारुति की कुल बिक्री के आधे आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पा रही हैं. 2 लाख से ज्यादा बिक्री भारत में करके मारुती सुजुकी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कंपनी का मार्केट में एकतरफा क्रेज रहा है.

यह भी पढ़ें: Car HUD Technology: क्या है HUD टेक्नोलॉजी, कार में यह कैसे काम करती है?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI