BYD Denza Z9 GT: हमारे देश में भी अब लग्जरी कार की डिमांड अब ज्यादा है और लोग इन गाड़ियों को काफी पसंद कर रहे हैं. जिसके चलते कंपनियां भी नई-नई गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं. इन दिनों मार्केट में एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार की चर्चा चल रही है. जो की पॉवर और फीचर्स में बेहद ही शानदार है. दरअसल हम बात कर रहें हैं BYD की नई प्रीमियम और लग्जरी कार डेंजा जो की भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है.

Continues below advertisement

बता दें कि कंपनी 13 नवंबर को अपनी सुपर-पावरफुल और लग्जरी इलेक्ट्रिक कार डेंजा Z9 GT  का भारत में डेब्यू करने जा रही है. चलिए इस खबर में जानतें हैं गाड़ी में मिलने वाली सभी कमाल के फीचर्स और गाड़ी के रेंज के बारें में.

सुपरकार जैसी पावर और जबरदस्त स्पीड

आपको बता दें कि Denza Z9 GT में तीन पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर्स का सेटअप दिया गया है जो मिलकर 1,156 hp की जोरदार ताकत और 1,210 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं. यह कार स्पीड के मामले में सुपरकारों को भी टक्कर देती है. क्योंकि डेंजा Z9 GT महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 270 किमी प्रति घंटा है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: EICMA 2026: कौन-सी बाइक आ सकती है भारत? Himalayan 750 समेत इन बाइकों पर नजर

मिलती है 600 किमी की रेंज

वहीं इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में 122.5 kWh क्षमता का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. जबकि कंपनी के दावों के मुताबिक यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर WLTP साइकिल में 600 किलोमीटर तक की शानदार ड्राइविंग रेंज देती है.

जबकि इसके साथ ही इसमें 1,500 kW की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है. जिससे इसकी बैटरी 10 से 97 फीसदी तक सिर्फ 9 मिनट में चार्ज हो सकती है.

कार में मिलते हैं लग्जरी फीचर्स

जानकारी दें दे कि गाड़ी के इंटीरियर का पूरा ध्यान रखा गया है. इसके डैशबोर्ड पर 17.3-इंच की सेंट्रल स्क्रीन के साथ कुल 5 डिजिटल डिस्प्ले मिलते हैं. जबकि केबिन में 20-स्पीकर वाला देवियाले साउंड सिस्टम, इन-बिल्ट रेफ्रिजरेटर, पैनोरमिक ग्लास रूफ, हीटेड/वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स के साथ-साथ लेवल 2+ ADAS सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

अनोखा डिजाइन और ड्राइविंग टेक्नोलॉजी

बता दें कि Denza Z9 GT कार में रियर-व्हील स्टीयरिंग सिस्टम दिया गया है. जिसकी मदद से इसमें क्रैब-वॉक और 360-डिग्री कंपास टर्न जैसे फीचर्स मिलते हैं. इससे कार को पतली जगहों पर आसानी से मोड़ा और पार्क किया जा सकता है. भारत में इस कार की संभावित कीमत 1.2 करोड़ रुपये से 1.5 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Toyota Innova Hycross Facelift: उठा पर्दा, जल्द होगी लॉन्च


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI