अगर आप मारुति की प्रीमियमहैचबैकबलेनो खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये मौका अच्छा साबित हो सकता है. दरअसल, जीएसटी कटौती के बाद MarutiBalenoको खरीदना पहले की तुलना में किफायती हो गया है. ऐसे में आपके लिए नई कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में जानना बेहद जरूरी है.
MarutiBalenoपर जीएसटी दर को 28 फीसदी प्लससेस से घटाकर 18 फीसदी तक कर दिया गया है. इसके बाद बलेनो की शुरुआती कीमत सिर्फ 5.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रह गई है. आइए जानते हैं कि वेरिएंटवाइज आपको ये गाड़ी कितनी सस्ती मिल रही है?
क्या है MarutiBalenoकी नई कीमत?
मारुति बलेनो के सिग्मावेरिएंट की नई कीमत अब 5.99 लाख रुपये तो वहीं Deltaवेरिएंट की कीमत 6.79 लाख रुपये है. इसके अलावा गाड़ी के Delta CNG वेरिएंट की कीमत 7.69 लाख रुपये तो वहीं Zeta CNG की कीमत 8.59 लाख रुपये रह गई है. इसके अलावा अक्टूबर 2025 में गाड़ी पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
MarutiBalenoमें मिलते हैं ये फीचर्स
मारुति बलेनो में आपको हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिकक्लाइमेटकंट्रोल और 6 एयरबैग मिल जायेंगे. यहां एक बात ध्यान देने वाली है ज्यादातरफीचर्सटॉपमॉडल या अपर वेरिएंट में ही दिए गये हैं. इंजन की बात करें तो इसमें आपको 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल जाएगा, जो अधिकतम 89bhp का पावर आउटपुट और 113Nm का टॉर्कजनरेट करने में सक्षम है.
कितना है मारुति कार का माइलेज?
सीएनजीमोड में इंजन 76bhp की पावर और 98.5Nm का टार्कजनरेट करने में कैपेबल है. माइलेज की बात करें तो कंपनी क्लेम करती है कि एक किलो CNG पर 30.61 किलोमीटर तक का माइलेज मिलता है. इसके अलावा इसका पेट्रोल (मैनुअल) वैरिएंट 21.01 से 22.35 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है. इसके ऑटोमैटिकमोड में 22.94 kmplऔर सीएनजीवेरिएंट 30.61 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है. इसमें 37 लीटर का पेट्रोल और 55 लीटरसीएनजी टैंक मिलता है. इसे फुल कराने पर 1200 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकती है.
किन गाड़ियों को देती है टक्कर?
भारतीय बाजार में मारुति बलेनोTata Altroz, Hyundai i20, Toyota Glanzaऔर Maruti Swift जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. ये सभी प्रीमियमहैचबैकसेगमेंट में आती हैं और इन्हें स्टाइल फीचर्स, इंजन और कीमत कई आधार पर चुना जाता है.
यह भी पढ़ें:-
GST कट के बाद Hyundai की इस SUV ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इन गाड़ियों को देती है टक्कर
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI