हुंडई की फ्लैगशिपएसयूवीक्रेटा ने पिछले महीने यानी सितंबर 2025 में कंपनी की बिक्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. इस महीने क्रेटा की 18,861 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल सितंबर 2024 की तुलना में 2,959 यूनिट्स ज्यादा हैं. GST कट के बाद HyundaiCretaअब सिर्फ 10,72,589 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है, जिससे यह ग्राहकों के लिए और आकर्षक हो गई है.

किन फीचर्स के साथ मिलती है Hyundai Creta? 

HyundaiCretaको ग्राहकों ने सिर्फ कीमत नहीं बल्कि फीचर्स और सेफ्टी की वजह से भी हाथों-हाथ लिया. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम, AndroidAutoऔर AppleCarPlayसपोर्ट, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बोस 8-स्पीकर साउंडसिस्टम, पैनोरमिकसनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिकAC, वायरलेसचार्जिंग और कीलेसएंट्री जैसे एडवांसफीचर्स दिए गए हैं. सुरक्षा के मामले में Hyundai Creta 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS केसाथआती है. इसके अलावा यह SUV 21 kmplतक का माइलेज देने में सक्षम है.

किन गाड़ियों से होता है मुकाबला?

HyundaiCretaका मुकाबला भारतीय बाजार में कईपॉपुलरSUVsसे है, जिनमें Kia Seltos, Maruti Suzuki Victorios, Toyota Hyryder, Honda Elevate, MG Astor और Nissanकी आने वाली नई SUV शामिल हैं. KiaSeltosपर भी GST कट का सीधा असर पड़ा है और इसकी कीमत में ₹39,624 से ₹75,371 तककीकमी आई है. खासतौर पर X-Lineवेरिएंट लगभग 3.67% सस्ता हो गया है, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिला है.

कुल मिलाकर, सितंबर 2025 Hyundai India के लिए रिकॉर्डतोड़ महीना रहा. Creta ने कंपनी को नई मजबूती दी, एक्सपोर्ट में बड़ा उछाल देखने को मिला और GST कट की वजह से ग्राहकों की खरीदारी और आसान हो गई. आने वाले फेस्टिव सीजन में Cretaऔर Seltosजैसी SUVsके बीच मुकाबला और ज्यादा रोमांचक होने वाला है.

ये भी पढ़ें:-

लॉन्च के 1 महीने बाद ही महंगी हो गई Maruti Victoris, जानें किन गाड़ियों को देती है टक्कर?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI