अगर आप आने वाले समय में MarutiSuzukiFronx खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. यह कार स्टाइलिश डिजाइन, बेहतर माइलेज और एडवांसफीचर्स के साथ आती है. आइए मारुति फ्रॉन्क्स की कीमत, EMI डिटेल्स, इंजन और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं. 

कितनी है Maruti Fronx Automatic की कीमत? 

मारुति फ्रॉन्क्सऑटोमैटिकवेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.15 लाख से 11.98 लाख तक है. यह कार 1.2-लीटर पेट्रोलAMT और 1.0-लीटर टर्बोपेट्रोलTC इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है. अगर आप दिल्ली में Delta 1.2L AGS मॉडल खरीदते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 9.08 लाख होगी, जिसमें RTO और इंश्योरेंस चार्ज शामिल हैं.

EMI और डाउन पेमेंट डिटेल्स

अगर आप Maruti Fronx Automatic को 2 लाख की डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं, तो आपको 7.08 लाख का कार लोन लेना होगा. 9% वार्षिक ब्याज दर और 5 साल की लोन अवधि पर आपकी EMI 15,046 प्रति माह बनेगी. इस बजट में यह SUV शहर के ड्राइविंगकेलिए किफायती साबित होती है.

इंजन और माइलेज

MarutiFronxAutomaticमें दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन 1.2L AMT और 1.0L टर्बोTC मिलते हैं. दोनों इंजन शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतरीन परफॉर्मेंस और माइलेज देने में सक्षम हैं. ये इंजन स्मूदऑटोमैटिकट्रांसमिशन के साथ आते हैं, जिससे ड्राइविंग और भी आसान बनती है.

इंटीरियर और फीचर्स

फ्रॉन्क्सऑटोमैटिक के इंटीरियर को प्रीमियम लुक देने के लिएडुअल-टोनथीम (ब्लैक और बोर्डो) दी गई है. कार में 9-इंच HD टचस्क्रीन (SmartPlayPro+), वायरलेसएंड्रॉयडऑटो/एप्पलकारप्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), 360° कैमरा, क्रूजकंट्रोल, वायरलेसचार्जिंग और रियरAC वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ड्राइवर के लिए 8-वे एडजस्टेबल सीट, लेदर-रैप्डस्टीयरिंगव्हील और पुश-बटन स्टार्ट जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.

Maruti Fronx Automatic का मुकाबला भारत की पॉपुलरकॉम्पैक्टSUVs से है, जिनमें Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और Maruti Brezzaशामिल हैं. कीमत और फीचर्स के मामले में इसे- Hyundai Exterऔर Tata Punch जैसे कुछ प्रीमियमहैचबैक कारें भी टक्कर देती हैं. Hyundai Venue की शुरुआती कीमत लगभग 7.26 लाख है, जबकि Kia Sonetकी कीमत करीब 7.30 लाख से शुरू होती है. दोनों SUVs के वेरिएंट्स, इंजन ऑप्शंस और ऑन-रोड प्राइस के अनुसार कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें:-

Toyota ने पेश किया Land Cruiser का नया मॉडल, जानिए सबसे पहले किस देश में होगी लॉन्च? 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI