महिंद्राने हाल ही में GST 2.0 का पूरा फायदा अपने ग्राहकों को देने का ऐलान किया है. इसके बाद कंपनी की एंट्रीलेवलMahindraXUV 3XO गाड़ी खरीदना भी सस्ता हो गया है. अगर आप आने वाले समय में इस गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि जीएसटी कटौती के बाद आपको यह गाड़ी कितनी सस्ती मिलने वाली है?
जीएसटी कटौती के बाद अब आपको MahindraXUV 3XOके बेसMX1 पेट्रोलवेरिएंट की कीमत अब सिर्फ 7.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) मिलने वाली है. कंपनी ने इसके बेसवेरिएंट के प्राइस में 70,600 रुपये की कटौती की है. Mahindra XUV 3XO MX1 पेट्रोलवेरिएंटएसयूवीलाइनअप का बेसमॉडल है, जो कि किफायती कीमत पर मिलने के साथ ही 5-स्टार सेफ्टी भी देता है.
Mahindra XUV 3XO के फीचर्स
इस गाड़ी में डुअल जोन क्लाइमेटकंट्रोल, ट्विनHD इंफोटेनमेंटसिस्टम, फुलीडिजिटलक्लस्टर, 7-स्पीकर ऑडियोसिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसे 5-स्टार NCAP रेटिंग मिली है, और इसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं.
गाड़ी का पावरट्रेन
महिंद्रा ने हाल ही में XUV 3XO सीरीज में तीन नए वैरिएंट्स-REVX M, REVX M (O) और REVX A शामिल किए हैं. गाड़ी अब तीन इंजन विकल्पों में उपलब्धहै, जिनमें पहला 1.2 लीटरटर्बोपेट्रोलइंजनहै, जो 109 bhp कीपावरऔर 200 Nm काटॉर्कजनरेटकरताहै.
दूसराविकल्प 1.2 लीटरTGDiटर्बोपेट्रोलइंजनहै, जो 129 bhp कीपावरऔर 230 Nmका टॉर्क देता है. तीसरा विकल्प 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो 115 bhpकी ताकत और 300 Nm का दमदार टॉर्कजनरेट करता है. इन सभी इंजन वेरिएंट्स के साथ ग्राहक को 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है, जिससे वे अपनी ड्राइविंग स्टाइल और जरूरत के अनुसार ट्रांसमिशन चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें:-
जीएसटी कटौती के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Celerio? खरीदने से पहले ये जानना जरूरी
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI