नई दिल्ली: इतिहास में पहली बार देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री शून्य रही है. 1983 के बाद से आज तक ऐसा पहली बार हुआ है कि जब कंपनी ने एक महीने में एक भी कार नहीं बेची हो. कंपनी ने पहले ही इसकी आशंका जता दी थी. सामान्य हालात में कंपनी हर महीने करीब डेढ़ लाख कारें बनाती है.
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है. 25 मार्च से जारी इस लॉकडाउन के दौरान मारुति सुजुकी के सभी प्लांट्स बंद हैं. कारों का प्रोडक्शन बिल्कुल ठप रहा. कंपनी के सभी शोरूम भी बंद रहे. इसी के चलते देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने पिछले महीने एक भी कार नहीं बेची.
मार्च 2019 के आंकड़ों की तुलना में इस साल मार्च के महीने में 79,080 यूनिट्स की बिक्री के साथ 47.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद पहले ही इस बात का अंदाजा हो गया था कि अप्रैल के महीने में हालत और बुरी होने वाली है.
हाल ही में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आर सी भार्गव ने भी आशंका जताई थी कि अप्रैल में शून्य बिक्री होने वाली है. उन्होंने कहा था "कुछ असामान्य चीजें घटित होंगी. उदाहरण के लिए, ऐसा कभी नहीं हुआ है कि साल में कोई महीना ऐसा हो जब ऑटोमोबाइल की बिक्री शून्य रही होगी. अप्रैल एक ऐसा महीना होने जा रहा है."
हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान कंपनी ने अपने कारों का निर्यात जारी रखा. कंपनी ने बताया कि सरकार द्वारा जारी सुरक्षा की सभी गाइडलाइन को पूरा करते हुए मूंदड़ा बंदरगाह से 632 कारों का निर्यात किया गया है.
ये भी पढ़ें
Jeep Grand Compass अब आएगी 7 सीटर ऑप्शन में, इन गाड़ियों से होगा मुकाबलाकार चलाते समय अक्सर ये गलतियां पड़ सकती हैं, फ्यूल की खपत के साथ गाड़ी को हो सकता नुकसानCar loan Information:
Calculate Car Loan EMI