हाल ही में टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन ने Japan Mobility Show 2025 में Land Cruiser FJ को पेश किया था. इस नई Land Cruiser FJ को “बेबी लैंड क्रूजर” कहा जा रहा है, क्योंकि यह LC 250 सीरीज के नीचे है, जिससे यह लैंड क्रूजर लाइनअप की सबसे किफायती SUV बन गई है. 

नईLand Cruiser FJ 2.7-लीटर पेट्रोलइंजन (2TR-FE) सेलैसहै, जो 163 बीएचपीकीपावरऔर 246 एनएमटॉर्कजनरेटकरताहै. यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिकगियरबॉक्स और पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम के साथ आता है. इसका व्हीलबेस 2,580 मिमी का है, जो लैंडक्रूजर 250 सीरीज से छोटा है. इससे SUV का टर्निंगरेडियस सिर्फ 5.5 मीटर रहता है, जिससे इसे मोड़ना आसान हो जाता है. टोयोटा का कहना है कि नए FJ में बेहतरीन ग्राउंडक्लीयरेंस और व्हीलआर्टिकुलेशन दी गई है, जिससे यह असली लैंडक्रूजर की ऑफ-रोड क्षमता को बरकरार रखता है.

भारत में कब लॉन्च होगी ये गाड़ी?

फिलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन भारत में तेजी से बढ़ते SUV मार्केट को देखते हुए, लैंडक्रूजरFJ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. भारत में ऐसे खरीदारों की कमी नहीं है जो मजबूत, टिकाऊ और एडवेंचर-रेडीSUV चाहते हैं. अगर टोयोटा इसे भारत लाती है, तो यह ऑफ-रोडिंगशौकीनों और SUV लवर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो सकती है.

Land Cruiser FJ की डायमेंशन

नई Land Cruiser FJ की लंबाई 4,575 mm, चौड़ाई 1,855 mm, ऊंचाई 1,960 mm, और व्हीलबेस 2,580 mm है. इन डायमेंशन्स के कारण यह Land Cruiser लाइनअप की सबसे कॉम्पैक्टSUV है. हालांकि आकार में छोटी होने के बावजूद, इसका ग्राउंडक्लीयरेंस, मजबूतबॉडीस्ट्रक्चर, और 4x4 सिस्टम इसे बड़े मॉडलों जितना ही सक्षम बनाते हैं. कुल मिलाकर, Toyota Land Cruiser FJ एक ऐसी SUV है जो क्लासिक डिजाइन, मॉडर्नटेक्नोलॉजी और ऑफ-रोड परफॉर्मेंस का शानदार संगम पेश करती है और यही इसे आने वाले समय में सबसे चर्चित “कॉम्पैक्ट ऑफ-रोडर” बना सकता है.

यह भी पढ़ें:-

अब Hybrid अवतार में लॉन्च होने जा रही Hyundai Creta, जानिए कितनी होगी कीमत?

 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI