Hyundai Motor India ने भारत में आज यानी 4 नवंबर 2025 को नई हुंडई वेन्यू को लॉन्च कर दिया है. यह गाड़ी अब पहले से बड़ी और आकर्षक हो गई है. हालांकि यह अब भी 4 मीटर के अंदर है, लेकिन इसका लुक पहले से चौड़ा और दमदार है. नई हुंडई वेन्यू में शार्प लाइन, नई ग्रिल, स्किड प्लेट, 16 इंच के अलॉयव्हील्स और एल-शेप्डरिफ्लेक्टर के साथ फुल लाइट बार दिया गया है.
गाड़ी में मिलते हैं ये फीचर्स
Hyundai N लाइन वर्जन में स्पोर्टी डिजाइन मिलता है, जिसमें 17 इंच के अलॉयव्हील्स और डुअल एग्जॉस्टटिप्स शामिल हैं. गाड़ी का केबिन पूरी तरह नया है, जो पहले से ज्यादा प्रीमियम फील कराता है. अब पुराने मॉडल जैसे स्टीयरिंग और 8 इंच टचस्क्रीन हटा दिए गए हैं. अब इसमें दो 12.3 इंच की स्क्रीन (डिजिटलक्लस्टर और इंफोटेनमेंट), नई स्टीयरिंगव्हील डिजाइन और मॉर्सकोडलोगो है. गाड़ी के बटन और कंट्रोल्स की क्वालिटी बेहतर है. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक भी है.
नई Hyundai Venue के इंफोटेनमेंटसिस्टम में OTA अपडेट्स, वायरलेसAppleCarPlay/AndroidAutoऔर ccNCसिस्टम शामिल है. इसके अलावा 360° कैमरा, वेंटिलेटेडसीट्स, ड्राइवर की पावर सीट, सिंगल पेन सनरूफ, बोस 8 स्पीकर्स, रियरसनब्लाइंड, ADAS लेवल 2, ब्लाइंडव्यूमॉनिटर और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.
नई Hyundai Venue का पावरट्रेन
नई वेन्यू में पहले की तरह 1.2 लीटरपेट्रोल इंजन (मैनुअल) मौजूद है, जबकि 1.0 लीटरटर्बोपेट्रोल इंजन अब DCT ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों में आता है. इसके साथ ही 1.5 लीटर डीज़ल इंजन अब टॉर्ककन्वर्टरऑटोमैटिक के साथ भी मौजूद है. एन लाइन वर्जनमें 120 बीएचपी का टर्बो इंजन दिया गया है, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी बनाता है.
ऐसे में कहा जा सकता है कि नई हुंडईवेन्यू अब पहले से ज्यादा प्रीमियम, फीचर-रिच और स्टाइलिश हो गई है. इसमें अब ज्यादा बेहतर इंटीरियर, तकनीकी फीचर्स और कई इंजन विकल्प मिलते हैं. अपने लुक्स, इंटीरियरक्वालिटी और वैल्यू के हिसाब से यह इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार साबित हो सकती है. गाड़ी की कीमत की बात करें तो अब इसकी कीमत 7.90 लाख रुपये से शुरू होती है और यह सात वेरिएंट्स में मौजूद है.
यह भी पढ़ें:-
इतनी खास कि दुनिया में सिर्फ 3 लोगों के पास है ये कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI