Car Bike Challan: अगर आप कार, बाइक, स्कूटर या अन्य कोई वाहन चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है. दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पेंडिंग पड़े चालान का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करा रही ही है, जहां कोई भी आकर अपने चालानों का निपटारा करा सकता है. इससे लोगों को अपने चालान भरने या उनसे जुड़ी कोई भी शिकायत करने के लिए एक आसान मंच मिलेगा. ऐसे में आपको राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तारीख को लेकर सावधान रहने की जरूरत हैं. इसकी तारीख वाले दिन आप आसानी से अपने चालान का निपटारा करा सकते हैं. इसीलिए याद रखिए कि यह मिस न हो जाए.
11 दिसंबर 2021 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतदिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि दिल्ली यातायात पुलिस के सहयोग से दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 11 दिसंबर 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कम्पाउंडेबल ट्रैफिक चालान के निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों (व्यवसायिक वाहनों सहित), ऑन दा स्पॉट चालान और नोटिस ब्रांच द्वारा जारी चालानों का निपटारा होगा.
कहां-कहां लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत?तीस हजारी, कड़कड़डूमा, पटियाला हाऊस, साकेत, रोहिणी, राउस एवेन्यू और द्वारका न्यायालय परिसरों के किसी भी कोर्ट में सभी नोटिस/चालान पर्ची वाले वादियों की सुनवाई होगी. वादी दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड नोटिस और चालान की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे देखें और डाउनलोड करें चालान?नोटिस/चालान को डाउनलोड करने के लिए आपको दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा. इसके साथ ही आपको चालानों के निपटारे के लिए दिए गए निर्धारित समय पर चालान पर्ची में दर्ज कोर्ट नंबर पर जाना होगा.
यह भी पढ़ें-World's Most Expensive Bike: 81.75 करोड़ रुपये की है दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल, इसके बारे में जानिएCar Loan Tips: छोटा टेन्योर या लंबा, कौन सा ऑप्शन आपके लिए रहेगा सही?
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI