Honda Alpha: ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती बिक्री को देखते हुए सभी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. इस बीच खबर आ रही है कि होंडा भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी बड़ी एंट्री की तैयारी कर रही है. कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार का आधिकारिक नाम होंडा अल्फा दिया है.
होंडा अल्पा का इंटरनेशनल शोकेस 2 दिसंबर को होने जा रहा है.भारतीय बाजार में कदम रखते ही यह कार टाटा सिएरा ईवी, महिंद्रा BE6 और हुंडई क्रेटा ईवी को कड़ी टक्कर देने वाली है. चलिए जानते हैं होंडा अल्फा के फीचर्स और बैटरी से जुड़ी सभी खास बातें.
डिजाइन है बेहद फ्यूचरिस्टिक
आपको बता दें कि होंडा अल्फा का डिजाइन बिल्कुल नया होगा. जिसे जापान मोटर शो में दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल की तर्ज पर तैयार किया गया है. यह कार होंडा की पारंपरिक गाड़ियों से एकदम अलग और फ्यूचरिस्टिक लुक में नजर आएगी.
जबकि कंपनी इसे भारत स्थित अपने टपूकड़ा प्लांट में बनाएगी जहां से इसे घरेलू बाजार में बेचने के साथ-साथ दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा. इसकी यही अनोखी डिजाइन लैंग्वेज बाजार में इसे अन्य गाड़ियों से अलग बनायेगी.
यह भी पढ़ें: Mercedes-Benz Electric GLC: Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
दो दमदार बैटरी पैक का विकल्प
जबकि पावर और परफॉर्मेंस के मामले में होंडा अल्फा भारतीय ग्राहकों को निराश नहीं करने वाली है. क्योंकि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल मोटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएगी जिसमें ग्राहकों को दो अलग-अलग बैटरी पैक चुनने का विकल्प मिलेगा.
इसमें पहला 65 kWh और दूसरा बड़ा 75 kWh का बैटरी पैक शामिल होगा. बड़े बैटरी पैक के साथ यह कार लंबी ड्राइविंग रेंज देगी. जिससे ग्राहकों को बार-बार चार्ज करने के झंझट से आजादी मिलेगी.
सिएरा ईवी और महिंद्रा BE6 से मुकाबला
बता दें कि होंडा की यह पहली ऑल-इलेक्ट्रिक पेशकश भारत में पहले से मौजूद और आने वाली कई दिग्गज इलेक्ट्रिक एसयूवी गाड़ियों को सीधी चुनौती देगी. बाजार में इसका मुकाबला टाटा सिएरा ईवी और महिंद्रा की BE6 से होगा.
जबकि इसके अलावा यह अपकमिंग हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को भी कड़ी टक्कर देगी. भारतीय ईवी मार्केट में अपनी जगह बनाने के लिए होंडा इस कार में शानदार ड्राइविंग रेंज के साथ-साथ कई हाई-टेक फीचर्स देने की योजना बना रही है.
2 दिसंबर को होगी अनवील
जानकारी दें दे कि हाल ही में होंडा ने एलिवेट का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारा था लेकिन होंडा अल्फा कंपनी के लिए भारत में सबसे महत्वपूर्ण लॉन्च साबित होने वाला है.
जबकि 2 दिसंबर को होने वाले अनवील के दौरान कंपनी इस नई कार के इंटीरियर, केबिन फीचर्स और ड्राइविंग रेंज का खुलासा करेगी. इसके तुरंत बाद ही इसे भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Ford Privacy Policy: Ford ने ग्राहकों को दिया बड़ा भरोसा, कार के डेटा पर मिलेगा पूरा कंट्रोल
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI