New Scooter Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में स्कूटर का डिमांड बहुत ज्यादा है और आने वाले समय में स्कूटर की डिमांड और भी बढ़ने वाली है. क्योंकि ड्राइविंग में आसानी के चलते इसे सभी उम्र के लोग आसानी से चला सकते हैं. स्कूटर में सबसे ज्यादा एक्टिवा की डिमांड है. लेकिन अब हीरो कंपनी ने मार्केट में एक नया स्कूटर लॉन्च किया है.

Continues below advertisement

जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि अब एक्टिवा की बिक्री कम हो सकती है. बता दें कि हीरो ने Destini 110 Classique Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. जबकि हीरो ने इस स्कूटर को बेहद ही कम दाम में लॉन्च भी किया है. चलिए जानतें हैं स्कूटर की कीमत और मिलने वाले फीचर्स के बारें में.

देखने को मिला रेट्रो क्लासिक डिजाइन

आपको बता दें कि डिजाइन और लुक्स के मामले में हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन को काफी एलीगेंट और विंटेज टच दिया गया है. इसमें कंपनी ने रियर व्यू मिरर्स, फ्रंट एप्रन और बॉडी पैनल्स पर खूब सारा क्रोम गार्निश दिया है जो इसे रोड पर एक अलग ही प्रीमियम लुक प्रदान करता है.

Continues below advertisement

जबकि इसके अलावा इसमें एक स्पेशल बैकरेस्ट और बैक पर क्लासिक क्रोम ग्रैब रेल दी गई है जो पीछे बैठने वाले पैसेंजर को काफी आराम देती है. कंपनी ने इसे नए डुअल-टोन शेड्स और प्रीमियम सीट कवर टेक्सचर के साथ पेश किया है जो पुराने स्कूटरों के मुकाबले दिखने में काफी ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न लगता है.

यह भी पढ़ें: Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV

शानदार माइलेज का परफॉर्मेंस

जानकारी दें दे कि हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन में 110.9cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर बीएस6 इंजन दिया गया है. यह इंजन 8 bhp की मैक्सिमम पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. इसमें हीरो की पेटेंटेड i3S टेक्नोलॉजी भी मिलती है.

जो ट्रैफिक सिग्नल पर कार की तरह अपने आप इंजन बंद कर देती है और क्लच/थ्रॉटल दबाते ही चालू कर देती है. इस तकनीक की बदौलत यह स्कूटर सिटी की बिजी सड़कों पर लगभग 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज देने का दावा करता है जो आपकी जेब पर बिल्कुल भारी नहीं पड़ेगा.

रोजाना इस्तेमाल के लिए बेस्ट 

बता दें कि डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन में राइडर की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. क्योंकि स्कूटर में सेमी-डिजिटल एनालॉग कंसोल मिलता है जिसमें ट्रिप मीटर, फ्यूल इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसी जरूरी जानकारियां दिखती हैं. इसके अलावा रात के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें एलईडी गाइड लैंप्स और ब्राइट हेडलैंप दिया गया है.

वहीं सामान रखने के लिए सीट के नीचे बड़ा बूट स्पेस दिया गया है जिसमें बूट लाइट और मोबाइल चार्जिंग के लिए एक यूएसबी पोर्ट भी मौजूद है. स्कूटर के फ्रंट में एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग कैप दी गई है जिससे पेट्रोल भरवाते समय राइडर को बार-बार सीट से उतरना नहीं पड़ता है.

क्या रखी गई है कीमत?

आपको बता दें कि हीरो ने इस स्कूटर की कीमत भी बेहद कम रखा है. हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 76,400 रुपये रखी गई है. काफी कॉम्पिटिटिव रखी गई है जो इसे अपने प्रतिद्वंद्वी होंडा एक्टिवा 6G और टीवीएस जुपिटर के मुकाबले एक बहुत ही वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनाती है.

वहीं अपने रेट्रो-क्लासिक लुक्स, आरामदायक राइडिंग पोस्चर, क्रोम बॉडी वर्क और आई3एस माइलेज तकनीक की वजह से यह नया डेस्टिनी 110 उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है जो एक्टिवा से हटकर कुछ नया, टिकाऊ और स्टाइलिश फैमिली स्कूटर चलाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI