Car Diwali Discount: त्योहारों का सीजन आते ही ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक बढ़ जाती है. खासकर दिवाली के मौके पर लोग नई कार खरीदना शुभ मानते हैं. ऐसे में कार कंपनियां भी कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर देती हैं. इस बार हैचबैक कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. बाजार में मौजूद कई लोकप्रिय कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट दिए जा रहे हैं.

Continues below advertisement

खास बात यह है कि इन ऑफर्स का फायदा बजट कार खरीदने वालों से लेकर प्रीमियम हैचबैक पसंद करने वाले कस्टमर्स तक को मिल सकता है. कुछ मॉडल्स पर तो 1 लाख रुपये से ज्यादा की बचत का मौका है. हालांकि, सभी ऑफर हर कस्टमर और हर वेरिएंट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में अगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जानिए कुछ शानदार विकल्पों के बारे में.

Tata Tiago EV पर सबसे बड़ा ऑफर

इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए Tata Tiago EV एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसके पुराने यानी प्री-फेसलिफ्ट स्टॉक पर 1.45 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, अतिरिक्त ऑफर और एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी के अनुसार, इसके बैटरी पैक के आधार पर 293 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि सबसे बड़ा डिस्काउंट पुराने स्टॉक पर है.

Continues below advertisement

Citroen C3 पर 1.18 लाख रुपये तक की छूट

Citroen की C3 हैचबैक पर भी दिवाली के मौके पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. इस कार पर कस्टमर्स को 1.18 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसके अलावा टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मौजूद है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.99 लाख रुपये है. कम बजट में अलग डिजाइन और बेहतर इंजन परफॉर्मेंस चाहने वाले कस्टमर्स के लिए यह शानदार विकल्प हो सकती है.

यह भी पढ़ें: पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?

Maruti Swift पर 71 हजार रुपये तक का फायदा

Maruti Swift भारतीय बाजार की लोकप्रिय हैचबैक कारों में शामिल है. इस दिवाली इसके ब्लिट्ज एडिशन पर 71,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं.  इसमें एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और एक्सेसरीज से जुड़े फायदे शामिल हैं. स्विफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. वहीं CNG वेरिएंट का विकल्प भी उपलब्ध है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.84 लाख रुपये से शुरू होती है.

इन कारों पर भी मिल रहा शानदार डिस्काउंट

दिवाली के मौके पर सिर्फ टियागो और स्विफ्ट ही नहीं, बल्कि दूसरी हैचबैक कारों पर भी अच्छे ऑफर मिल रहे हैं. Toyota Glanza के पुराने मॉडल पर कैश डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस मिलाकर 70,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. वहीं Maruti Suzuki Celerio पर 67,500 रुपये और Wagon R पर 67,000 रुपये तक के बेनिफिट उपलब्ध हैं. Hyundai Grand i10 Nios नियोस पर 60,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. कम बजट में कार खरीदने वालों के लिए Alto K10 पर 57,500 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. वहीं प्रीमियम हैचबैक पसंद करने वाले ग्राहकों को Hyundai i20 और Tata Altroz पर 55,000 रुपये तक के ऑफर मिल सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली ऑफर्स देखकर जल्दबाजी में कार खरीदने का फैसला करना सही नहीं होगा. सबसे पहले यह पता करें कि मिलने वाला डिस्काउंट कैश में है या उसमें एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस भी शामिल है. कई बार पुराने वाहन को एक्सचेंज करने या कंपनी की कुछ शर्तें पूरी करने पर ही पूरा फायदा मिलता है. इसके अलावा शहर, डीलरशिप, कार के वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से ऑफर बदल सकते हैं. इसलिए बुकिंग करने से पहले नजदीकी डीलर से फाइनल ऑन-रोड कीमत और सभी छूट की जानकारी जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI