भारतीय बाजार में TVS Apache RTR 160 4V एक पॉपुलरअफॉर्डेबलस्पोर्ट्सबाइक है. टीवीएस की ये बाइकएडवांसटेक्नोलॉजी और स्टाइलिशस्पोर्टी डिजाइन के साथ आती है. अगर आप टीवीएस की कोई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए ये अच्छा मौका हो सकता है. दरअसल, जीएसटी कटौती के बाद Apache RTR 160 4V को सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है. आइए इसकी डिटेल्स जान लेते हैं.
कितनी सस्ती हो गई TVS Apache?
जीएसटी 2.0 के नए नियम 22 सितंबर 2025 से लागू किए जाएंगे. नए नियमों के तहत 350 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली बाइक्स पर जीएसटी दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है. अगर आप इस बाइक को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे ज्यादा बाइक के TFT (टॉप एंड) वेरिएंट पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.47 लाख रुपये है. जीएसटी कटौती के बाद यह कीमत 1.36 लाख रुपये हो जाएगी. इस तरह आपको बाइक पर 11 हजार 688 रुपये का फायदा होने वाला है.
TVS Apache की पावर और माइलेज
टीवीएसअपाचेRTR 160 में SI, 4-स्ट्रोक, ऑयल कूल्डSOHC, फ्यूलइंजेक्शनसिस्टम लगा है. बाइकमेंलगेइस इंजन से स्पोर्टमोड पर 12.91 kW की पावर और रेनमोड पर 11.50 kW की पावर मिलती है. इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स है, जो कि स्मूदराइडिंग देते हैं. यह 160 सीसीसेगमेंट की सबसे पावरफुलबाइक्स में से एक है. टीवीएस की ये मोटरसाइकिल एक लीटरपेट्रोल में 50 किलोमीटर के करीब दूरी तय करने का दावा करती है.
इस बाइक के फीचर्स की बात की जाए तो TVS Apache RTR में नया LED हेडलाइन डिजाइन मिलता है, जो कि मॉडर्नलुकत देता है. इसमें स्पोर्ट, अर्बन और रेनमोड्स दिए गए हैं, जो कि ABS और इंजन को कंडीशन के हिसाब से एडजस्ट करते हैं.
यह भी पढ़ें:-
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI