जब भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियमहैचबैक की बात की जाती है तो इनमें से एक नाम MarutiBalenoभी है. अगर आप मारुति बलेनो खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये मौका अच्छा साबित हो सकता है. दरअसल, जीएसटी कटौती के बाद अब MarutiBalenoखरीदना पहले की तुलना में किफायती हो गया है. ऐसे में आपके लिए नई कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में जानना बेहद जरूरी है.
MarutiBalenoपर जीएसटी दर को 28 फीसदी प्लससेस से घटाकर 18 फीसदी तक कर दिया गया है. इसके बाद बलेनो की शुरुआती कीमत सिर्फ 5.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रह गई है. आइए जानते हैं कि वेरिएंटवाइज आपको ये गाड़ी कितनी सस्ती मिल रही है?
मारुति बलेनो के सिग्मावेरिएंट की नई कीमत अब 5.99 लाख रुपये तो वहीं Deltaवेरिएंट की कीमत 6.79 लाख रुपये है. इसके अलावा गाड़ी के Delta CNG वेरिएंट की कीमत 7.69 लाख रुपये तो वहीं Zeta CNG की कीमत 8.59 लाख रुपये रह गई है.
Maruti Baleno के सेफ्टी फीचर्स
मारुति बलेनो में आपको हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिकक्लाइमेटकंट्रोल और 6 एयरबैग मिल जायेंगे. यहां एक बात ध्यान देने वाली है ज्यादातर फीचर्सटॉपमॉडल या अपर वेरिएंट में ही दिए गये हैं. इंजन की बात करें तो इसमें आपको 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल जाएगा, जो अधिकतम 89bhp का पावर आउटपुट और 113Nm का टॉर्कजनरेट करने में सक्षम है.
कार में मिलता है कितना माइलेज?
सीएनजीमोडमेंइंजन 76bhp कीपावरऔर 98.5Nm काटार्कजनरेटकरनेमेंकैपेबलहै. माइलेजकीबातकरेंतोकंपनीक्लेमकरतीहैकिएककिलोCNG पर 30.61 किलोमीटर तक का माइलेज मिलता है. इसके अलावा इसका पेट्रोल (मैनुअल) वैरिएंट 21.01 से 22.35 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है. इसके ऑटोमैटिकमोड में 22.94 kmplऔर सीएनजीवेरिएंट 30.61 km/kgतक का माइलेज देने में सक्षम है. इसमें 37 लीटर का पेट्रोल और 55 लीटरसीएनजी टैंक मिलता है. इसे फुल कराने पर 1200 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकती है.
किन गाड़ियों को टक्कर देती है Maruti Baleno?
भारतीय बाजार में मारुति बलेनोTata Altroz, Hyundai i20, Toyota Glanzaऔर Maruti Swift जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. ये सभी प्रीमियमहैचबैकसेगमेंट में आती हैं और इन्हें स्टाइल फीचर्स, इंजन और कीमत कई आधार पर चुना जाता है.
यह भी पढ़ें:-
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI