जीएसटी 2.0 के बाद कॉम्पैक्टएसयूवी की कीमत 22 सितंबर से कम हो जाएगी. ऐसे में सेगमेंट की दो पॉपुलरएसयूवीब्रेजा और Nexon खरीदने को लेकर लोगों की कन्फ्यूजन बढ़ गई है. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में इन दोनों में से कोई एक SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि जीएसटी कट 2025 के बाद कौन-सी SUV आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है.
कौन-सी SUV मिलेगी ज्यादा सस्ती?
जीएसटी रिफॉर्म्स 2025 के बाद Sub-4 MeterSUVsपर टैक्स को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी तक कर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, TataNexonकी खरीद पर अधिकतम 1.55 लाख रुपये तक की छूट पा सकते हैं. 8 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर बिकने वाली TataNexonको अब सिर्फ 7.32 लाख रुपये एक्स-शोरूम में घर पर लाया जा सकता है.
MarutiBrezzaकी बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये है. जीएसटी कटौती के बाद इसके बेसवेरिएंट की कीमत 8.30 लाख रुपये होने की उम्मीद है. हालांकि अभी मारुति की ओर से कीमतों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है.
Tata Nexon और Maruti Brezza का पावरट्रेन
टाटा नेक्सनपेट्रोल, डीजल और सीएनजीतीनोंपावरट्रेनकेऑप्शनकेसाथआतीहै. टाटाकीइसकारमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्डरेवोट्रॉन इंजन लगा मिलता है. इस इंजनसे 5,500 rpmपर 88.2 PS की पावर मिलती है और 1,750 से 4,000 rpm पर 170 Nm का टॉर्कजनरेट होता है. टाटा नेक्सन 17 से 24 kmpl का माइलेज देती है.
मारुति ब्रेजा एक हाइब्रिड कार है. यह कार K15 C पेट्रोल+ CNG (बाइ-फ्यूल) इंजन के साथ आती है, जिससे इसे पेट्रोलऔरसीएनजीदोनोंमोडमेंचलायाजासकताहै. इसगाड़ीमेंलगेइंजनसेपेट्रोलमोडपर 6,000 rpm पर 100.6 PS की पावर मिलती है और 4,400 rpm पर 136 Nm का टॉर्कजनरेट होता है. वहीं सीएनजीमोड में इस गाड़ी से 5,500 rpm पर 87.8 PS की पावर और 4,200 rpm पर 121.5 Nm का टॉर्क मिलता है. मारुति की ये गाड़ी 25.51 km/kg का माइलेज देती है.
यह भी पढ़ें:-
जीएसटी कटौती के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Royal Enfield Classic 350? जानें नई कीमत
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI