भारत में नई GST दरेंलागूहो गई हैं, जिसका सीधा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर देखने को मिल रहा है. GST काउंसिल ने टैक्स स्ट्रक्चर को आसान बनाते हुए इसे अब मुख्य रूप से 5% और 18% पर सीमित कर दिया है. इस बदलाव से छोटी कारों, 350cc से कम इंजन वालीBikesऔरScootersकी कीमत घट गई हैं. जिसके चलते आम ग्राहकों को अब अपनी पसंदीदा बाइक पहले से सस्ती मिलेगी. आइए विस्तार से जानते हैं.

जीएसटी कटौती के बाद हीरो सुपरस्प्लेंडरXTEC के दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में लगभग 7 हजार रुपये तक की कमी आ गई है. ऐसे में अब यह बाइक पहले से किफायती हो गई है. सुपरस्प्लेंडरXTEC DiscBrake की नोएडा में एक्स-शोरूम कीमत 82 हजार 305 रुपये हो गई है. इसके अलावा सुपरस्प्लेंडरXTEC Drumब्रेकOBD2B वेरिएंट की कीमत 78 हजार 618 रुपये एक्स-शोरूम है.

Hero Splendor का इंजन और माइलेज 

Hero Splendor Plus में 97.2cc BS6 Phase-2 OBD2B कंप्लायंटएयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 8.02 PS पावर और 8.05 Nm टॉर्कजनरेट करता है और 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इसकी टॉपस्पीड करीब 87 kmph है. सबसेबड़ीखासियतइसकामाइलेज है. यह बाइक 70–80 kmpl कामाइलेजदेतीहै, जिससेयहअबभीभारतकीसबसेफ्यूल-एफिशिएंटकम्यूटरबाइकबनीहुईहै.

हीरो स्प्लेंडर प्लस का डिजाइन 

Hero Splendor Plus का डिजाइन हमेशा से ही सिंपल और क्लासिक रहा है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. नए मॉडल में बेहतर ग्राफिक्स और डुअल-टोनकलरऑप्शंस मिलते हैं, जैसे हेवीग्रेविद ग्रीन, ब्लैक विदपर्पल और मैटशील्डगोल्ड. कॉम्पैक्टबॉडी और हल्के वजन की वजह से यह बाइक शहर और गांव दोनों जगह चलाने के लिए आसान बनती है.

Hero Splendor के फीचर्स

हीरो स्प्लेंडरXTEC एक प्रीमियमकम्यूटरबाइक है, जो कि मॉडर्नफीचर्स से लैस है. डेलीरनिंग के लिए ये बाइकबेस्टऑप्शन साबित हो सकती है. इसमें ब्लूटूथकनेक्टिविटी के साथ एलसीडी डिस्प्ले दिए गए हैं. इसमें मिस्डकॉलअलर्ट, एसएमएसअलर्ट, इनकमिंगकॉलनोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

भारतीय बाजार में हीरो स्प्लेंडर बाइक होंडा शाइन और बजाज प्लेटिना जैसी बाइक्स को टक्कर देती है. Hero Splendor Plus का माइलेज कंपनी के अनुसार लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक है. इसके मुकाबले, Bajaj Platina 100 का दावा किया गया माइलेज 70 से 75 किलोमीटर प्रति लीटर है. 

यह भी पढ़ें:-

Maruti Victoris से Tata Punch तक: ये हैं बेहतर CNG वाली SUV, माइलेज और फीचर्स में भी आगे, देखें लिस्ट


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI