देशभर मे नया GST स्लैब लागू होने के बाद कारोंकीकीमतोंमेंभारीकटौतीदेखनेकोमिलरहीहै. इसबदलाव से सिर्फकारखरीदनेवालोंकोफायदापहुंचायाहैबल्किदेशकीसबसे सस्ती कारों की लिस्ट में भी बड़ा बदलाव करदियाहै. अब भारत की सबसे सस्ती कार Maruti Alto K10 नहीं बल्कि Maruti S-Pressoबन गई है. इसकी कीमत सिर्फ 3.50 लाख से शुरू होती है. आइए जानते हैं कि देश की 5 सबसे सस्ती कारें कौन-सी हैं?
Maruti S-Presso
मारुति एस-प्रेसो अब देशकीसबसेसस्तीकारहै. पहलेइसकेSTD (O) वैरिएंट की कीमत 4.26 लाख थी, जो अब घटकर 3.49 लाख रुपये रह गई है. यानी ग्राहकों को करीब 76,600 का फायदा हुआ है. कीमत में लगभग 18% कटौती के बाद यह बजटसेगमेंट में सबसे डिमांडिंग कार बन चुकी है.
Maruti Alto K10
मारुति ऑल्टो K10 पहले भारत की सबसे सस्ती कार थी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गई है. इसके STD (O) वैरिएंट की कीमत 4.23 लाख से घटकर 3.69 लाख रुपये रह गई है. यानी ग्राहकों को लगभग 53,100 की बचत हो रही है. Alto K10 अब भी अपनी किफायती कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से पॉपुलर है.
Renault Kwid
Renault Kwidअब देश की तीसरी सबसे सस्ती कार है. इसके 1.0 RXE वैरिएंट की कीमत पहले 4.69 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 4.29 लाख रुपयेहोगईहै. इसमेंलगभग 40,000 रुपयेकाडिस्काउंटमिलरहाहै. SUV जैसी स्टाइलिंग और बजट-फ्रेंडली कीमत इसे एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बनाती है.
Tata Tiago
Tata Tiago देश की चौथीसबसेसस्ती कार है. पहले इसके XE वैरिएंट की कीमत 4.99 लाखरुपयेथी, लेकिनGST कटौती के बाद अब यह 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है. यानी ग्राहकों को करीब 42,500 रुपये का फायदा हुआ है. दमदार बिल्डक्वालिटी और स्टाइलिशलुक्स के कारण Tiago इस प्राइसपॉइंटपरवैल्यूफॉरमनी कार है.
Maruti Celerio
Maruti Celerio भी भारत की सस्ती कारों की लिस्ट में शामिल है. इसके LXI वैरिएंट की कीमत पहले 5.64 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 4.69 लाख रुपये रह गई है. इसमें ग्राहकों को करीब 94,100 रुपये की बचत मिलती है. यह लगभग 17% की कटौती है, जिससे Celerio और भी किफायती विकल्प बन गई है.
यह भीपढ़ें:-
KTM को टक्कर देने आ रही Royal Enfield Himalayan 750, लॉन्च से पहले टीजर हुआ जारी
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI