इंडिया में लगातार लग्जरी गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है. क्योंकि अब लोग इन गाड़ियों में मिलने वाले प्रीमियम फीचर्स और लग्जरी काफी पसंद कर रहे हैं. लोगों को लगता है कि लग्जरी कार में लाखों से करोड़ो रुपये लगते हैं तो गाड़ी हमेशा बेहतरीन होगी. लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने एक लग्जरी कार कंपनी पर बेहद ही बड़ा आरोप लगाया है.

Continues below advertisement

जिसके बाद ऑटोमोबाइल बाजार में हंगामा मच गया है. गौतम सिंघानिया लग्जरी कारों के बहुत शौकीन हैं और उन्होंने इटैलियन लग्जरी कार निर्माता कंपनी मासेराती पर बुरी तरह भड़क गए हैं. तो चलिए इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और सिंघानिया किस बात से इतने ज्यादा खफा हैं.

आखिर क्या है विवाद?

आपको बता दें कि गौतम सिंघानिया का गुस्सा 3.69 करोड़ रुपये कीमत वाली Maserati MC20 सुपरकार की वजह से है. क्योंकि सिंघानिया ने कुछ समय पहले इस कार को खरीदा था लेकिन कार की परफॉर्मेंस और सेफ्टी से वे बेहद निराश हुए. उन्होंने इस गाड़ी को अपनी जिंदगी की सबसे खराब कार बताया है.

Continues below advertisement

उनका आरोप था कि इस कार का डिजाइन और सस्पेंशन सेटअप में इतनी खराबी है कि यह तेज रफ्तार में बेहद अनियंत्रित हो जाती है. जिससे चलाने वाले ड्राइवर की जान भी जा सकती है. उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पर दर्द बयां करते हुए कहा था कि उन्होंने लग्जरी कार के पैसे दिए थे लेकिन बदले में उन्हें एक कबाड़ गाड़ी थमा दी गई.

यह भी पढ़ें: Bike Safety Tips: चप्पल पहनकर बाइक चलाने से कैसे हो सकती है दुर्घटना, जानें काम की बात

सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

वहीं मासेराती इन दिनों भारत में फिर से अपनी पकड़ बनानी की कोशिश कर रहा है और इसी सिलसिले में कंपनी ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में नए फेसलिफ्ट मॉडल्स और मुंबई में अपना तीसरा बड़ा फ्लैगशिप शोरूम पेश किया है. कंपनी के इसी री-लॉन्च इवेंट के दौरान गौतम सिंघानिया ने इंस्टाग्राम पर मासेराती MC20 के सस्पेंशन रिव्यू का एक वीडियो शेयर किया और कंपनी पर हमला बोला है.

जबकि उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मासेराती भारत में फिर से री-लॉन्च हो रही है. खरीदने से पहले दो बार सोचें. मेरा मुद्दा अभी भी अनसुलझा है क्योंकि उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है. इसके बाद उन्होंने कंपनी पर सीधा हमला बोलते हुए आगे लिखा विश्वास नहीं होता कि वे भारतीय ग्राहकों को धोखा देने के लिए वापस आ गए हैं.

उठाए कई गंभीर सवाल

जानकारी दें दे कि यह पहला मौका नहीं है जब गौतम सिंघानिया ने किसी लग्जरी कार ब्रांड के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई हो. लेकिन मासेराती के मामले में उनका सबसे बड़ा विरोध कंपनी के रवैये और घटिया आफ्टर-सेल्स सपोर्ट को लेकर है. सिंघानिया का आरोप है कि मासेराती इंडिया अपने ग्राहकों की बुनियादी शिकायतों और तकनीकी खामियों को सुनने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है.

क्या है मासेराती का जवाब?

बता दें कि गौतम सिंघानिया द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों पर मासेराती कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि जब यह मामला पहली बार उठा था तब कंपनी ने अनौपचारिक रूप से कहा था कि उन्होंने ग्राहक के मुद्दे को हल करने की कोशिश की थी.

लेकिन भारत में ब्रांड के री-लॉन्च के समय देश के इतने बड़े बिजनेसमैन और ऑटो-उत्साही द्वारा सरेआम चेतावनी दिए जाने से मासेराती की ब्रांड इमेज को बड़ा झटका लगा है.

यह भी पढ़ें: Best Mileage Bikes: दिवाली पर खरीदें 75 kmpl माइलेज वाली ये सस्ती Bikes, कीमत 80 हजार रुपये से कम


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI