Rahul Dravid Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ मंगलवार (4 फरवरी 2025) शाम को सड़क हादसे का शिकार हो गए, हालांकि यह हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था. दरअसल, राहुल द्रविड़ की कार को एक मालवाहक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में राहुल द्रविड़ को ऑटो ड्राइवर से बहस करते हुए देखा जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी 2025 को बेंगलुरु के कनिंघम रोड पर खड़ी राहुल द्रविड़ की हुंडई क्रेटा SUV को पीछे से आ रहे एक लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी. उस दौरान राहुल द्रविड़ की कार पार्किंग में खड़ी थी. इस टक्कर के कारण उनकी कार आगे खड़ी दूसरी कार से जा भिड़ी. इस पूरी घटना के बाद द्रविड़ काफी नाराज नजर आए और दोनों के बीच कुछ देर तीखी बातचीत हुई.
कितने रुपये की आती है Hyundai Creta SUV?
हुंडई क्रेटा कंपनी की पॉपुलर कार है, जोकि मोस्ट सेलिंग है. क्रेटा के बेस मॉडल की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 20.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. हुंडई क्रेटा 1.5-लीटर के तीन इंजन वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उपलब्ध है. इस कार में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है.
क्रेटा में मिलते हैं ये फीचर्स
रिवाइज्ड क्रेटा में 6-स्पीड मैनुअल, इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT), 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए गए हैं. हुंडई क्रेटा में आपको ADAS लेवल-2, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंंटिलेटेड सीटें और बहुत कुछ शामिल हैं. जबकि इंफोटेनमेंट सिस्टम को ज्यादा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया गया है.
यह भी पढ़ें:-
कितने डाउन पेमेंट पर आपकी हो जाएगी देश की सबसे सस्ती EV? यहां जान लें EMI का हिसाब
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI