Ferrari EV: पिछले कुछ दिनों से ऑटोमोबाइल मार्केट में EV गाड़ियों की खूब चर्चा रही है. क्योंकि कई लग्जरी कंपनियों ने अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की हैं. जबकि अब फेरारी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है.
दरअसल कंपनी ने जब अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लूस लाने का ऐलान किया तो किसी ने नहीं सोचा था कि इसका ऐसा गजब का क्रेज देखने को मिलेगा. बता दें कि फेरारी की नई इलेक्ट्रिक सुपरकार की मांग इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि लॉन्च से पहले ही साल 2027 तक का पूरा प्रोडक्शन और अलॉटमेंट पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुका है.
फेरारी कंपनी का चला जादू
आपको बता दें कि फेरारी हमेशा से अपनी दमदार पेट्रोल इंजन वाली और बेहद ही तेज रफ्तार कारों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. जबकि पेट्रोल से इलेक्ट्रिक की तरफ कदम बढ़ाना कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव था. लेकिन ग्राहकों ने कंपनी की इस नई कार को पहले की तरह ही प्यार दिया है.
कंपनी के CEO बेनेडेटो विग्ना ने खुद बताया है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी के लिए दुनिया भर के अमीर ग्राहकों से उम्मीद से कहीं ज्यादा बुकिंग मिली है. फेरारी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी गाड़ी ने आते ही ऐसा रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है और आने वाले सालों की बुकिंग अभी से फुल हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: Tata Cars Hacking: Tata की कारों में हैकिंग का खतरा, CERT-In ने जारी किया अलर्ट
शानदार परफॉर्मेंस और बैटरी पावर
फेरारी की सुपर इलेक्ट्रिक कार लूस को सिर्फ उसके ब्रांड नेम की वजह से ही नहीं बल्कि इसकी जबरदस्त पॉवर के लिए भी पसंद किया जा रहा है. क्योंकि लग्जरी ईवी में कंपनी ने अत्याधुनिक क्वाड-मोटर सेटअप और करीब 122 kWh का पावरफुल बैटरी पैक दिया है.
जिसके चलते यह कार लगभग 1,050 हॉर्सपावर की धमाकेदार ताकत पैदा करती है. जो गाड़ी को पलक झपकते ही रफ्तार पकड़ने में मदद करती है. यह कार महज 2.5 सेकंड के भीतर ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. जिसके चलते स्पीड लवर इस गाड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं.
बेहतरीन ड्राइविंग रेंज
जबकि परफॉर्मेंस के साथ-साथ लूस में लंबी दूरी तय करने की भी पूरी क्षमता दी गई है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह लग्जरी कार 530 किलोमीटर से ज्यादा की शानदार ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है.
जिससे लंबे सफर में भी कोई परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा फेरारी ने इसके डिजाइन और केबिन में भी बड़ा बदलाव किया है. यह फेरारी की उन चुनिंदा कारों में से है जिसमें बेहद आरामदायक 5-सीटर लेआउट और चार फुल-साइज पैसेंजर दरवाजे दिए गए हैं. जो इसे एक परफेक्ट प्रैक्टिकल सुपरकार बनाते हैं.
कीमत है काफी ज्यादा
आपको बता दें कि फेरारी की इस पहली इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये के आसपास है. इतनी भारी कीमत होने के बावजूद 2027 तक का स्टॉक बिक जाना यह साबित करता है कि अब दुनिया भर के सुपरकार खरीदार इलेक्ट्रिक तकनीक को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पारंपरिक पेट्रोल इंजनों से अपनी पहचान बनाने वाली फेरारी ने यह साबित कर दिया है कि वह भविष्य की टेक्नोलॉजी की रेस में भी सबसे आगे रहने का दम रखती है.
यह भी पढ़ें: Hyundai Bayon Review: Creta से सस्ती, Venue से बड़ी, Hyundai Bayon में क्या है खास?
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI