Hyundai Bayon Review: इंडिया में पिछले कुछ सालों में SUV गाड़ियों की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ा है. जिसके चलते अब मार्केट में काई नई एसयूवी कारें देखने को मिल रही है. अभी हाल ही में हुंडई ने भी अपनी नई एसयूवी बेयॉन को लॉन्च किया था. जिसकी मार्केट में काफी तेज चर्चा चल रही है. बता दें कि बेयॉन को वेन्यू से ऊपर और क्रेटा से नीचे प्लेस किया गया है.

Continues below advertisement

जिसके चलते यह नहीं कार काफी डिमांड में है. अगर आप एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो वेन्यू से थोड़ी ज्यादा स्पेस दे और क्रेटा से बजट में सस्ती हो तो बेयॉन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. चलिए इस खबर में जानतें हैं कैसे.

शानदार लुक और बेहतरीन एक्सटीरियर

बता दें कि डिजाइन के मामले में हुंडई बेयॉन सड़क पर काफी बड़ी और दमदार दिखती है. 4.2 मीटर लंबी यह एसयूवी साइज में लगभग क्रेटा के बराबर ही है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिमी है. जबकि इसका फ्रंट लुक काफी फ्यूचरिस्टिक है. जहां एच-शेप DRLs और प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दिए गए हैं.

Continues below advertisement

लेकिन इसमें पूरी चौड़ाई वाली लाइट बार नहीं मिलती है फिर भी 17-इंच के अलॉय व्हील्स और साइड क्लैडिंग इसे एक बोल्ड और मजबूत एसयूवी वाला फील देते हैं. कार की पेंट फिनिशिंग और बिल्ड क्वालिटी बेहद हाई-लेवल की लगती है जो पहली ही नजर में किसी को भी आसानी से पसंद आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus Facelift: नई Virtus में 360° कैमरा और AI फीचर्स, दिसंबर में होगी लॉन्च

देखने को मिलता है प्रीमियम इंटीरियर

जबकि कार के केबिन की बात करें तो इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन्स दी गई हैं. जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन शामिल है. हालांकि इसमें सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल कम हुआ है.

जबकि अब फीचर्स की बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, बोस ऑडियो सिस्टम और वॉयस कमांड से खुलने वाला पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है. इसके अलावा इसमें एडवांस्ड ADAS फीचर्स और परप्लेक्सिटी-पावर्ड AI वॉइस असिस्टेंट भी मिलता है.

इंजन भी है काफी स्मूथ

बता दें कि हुंडई बेयॉन में 1.5-लीटर का नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 115bhp की पावर जनरेट करता है. यह कार 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है. टेस्टिंग के दौरान इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सबसे ज्यादा इम्प्रेस करता है. क्योंकि यह कार शहर के ट्रैफिक में चलाते हुए भी बहुत ही स्मूथ फील देती है. वहीं रियल वर्ल्ड में यह कार लगभग 10 से 12 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे देती है.

क्या इसे खरीदना चाहिए?

अगर आपका बजट क्रेटा खरीदने का नहीं और आप वेन्यू से बेहतर कार खरीदना चाहते हैं तो हुंडई बेयॉन आपके लिए बेस्ट साबित होगी. क्योंकि 10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये की प्राइस रेंज में आने वाली हुंडई बेयॉन बाजार में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाती है. वहीं कार का स्टाइलिश लुक, प्रीमियम इंटीरियर और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का कॉम्बिनेशन बहुत ही बेहतरीन है. कुल मिलाकर देखें तो हुंडई बेयॉन का iVT ऑटोमैटिक वेरिएंट खरीदना सबसे ज्यादा समझदारी भरा फैसला रहेगा.

यह भी पढ़ें: Compact SUV Growth: SUV खरीदने का बढ़ा क्रेज, CNG और EV की भी बढ़ी डिमांड


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI