हमारे देश में आप जब भी अपने जिले से एक्सप्रेसवे या हाईवे पर अपनी गाड़ी लेकर निकलते हैं तो आपको इसके लिए टोल टैक्स देना पड़ता है. जो की अलग अलग जगह पर बदलता रहता है. सरकार फास्टैग भरने वालों के लिए कई तरह के ऑफर भी चलाती है. जिसमें एनुअल फास्टैग का नाम सबसे पहले आता है. बता दें कि अभी 1500 रुपये, 3000 रुपये और 3075 रुपये के सालभर के पास चलते हैं.
जिसे लेकर आम चालकों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि आखिर इनमें से कौन सा पास असली है और उनकी गाड़ी के हिसाब से कौन सा ऑप्शन सबसे सही रहेगा. तो चलिए इस खबर में जानतें हैं कि 1500, 3000 और 3075 रुपये वाले फास्टैग पास का सच क्या है और आपकी गाड़ी के लिए इनमें से कौन सा सबसे बेस्ट साबित होगा.
3075 रुपये वाला एनुअल पास
सबसे पहले बात करते हैं उस 3075 रुपये वाले पास की जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. NHAI के नियमों के अनुसार पहले जो एनुअल पास 3000 रुपये का हुआ करता था उसे संशोधित करके अब 3075 रुपये कर दिया गया है. यानी 3000 रुपये और 3075 रुपये कोई अलग-अलग पास नहीं हैं बल्कि 3075 रुपये उसी एनुअल पास की नई और अपडेटेड कीमत है.
बता दें कि यह पास केवल निजी यानी नॉन-कमर्शियल कारों, जीपों और वैन के लिए ही उपलब्ध है. इसकी वैधता एक साल की होती है या फिर यह अधिकतम 200 टोल क्रॉसिंग यानी ट्रिप तक ही काम करता है. जो लोग सालभर में दर्जनों बार नेशनल हाईवे से गुजरते हैं. उनके लिए यह पास पैसों की बहुत बड़ी बचत करता है. आप इसे राजमार्ग यात्रा ऐप या आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
1500 रुपये वाला लोकल पास
जानकारी दें दे कि अक्सर लोगों के मन में 1500 रुपये के फास्टैग पास को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि क्या NHAI का कोई ऐसा सस्ता एनुअल पास भी आता है. साफ तौर पर समझ लें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से पूरे देश के लिए ऐसा कोई 1500 रुपये का ऑफिशियल एनुअल पास जारी नहीं किया गया है. यह कीमत या तो किसी विशेष स्टेट हाईवे के पास की होती है या फिर लोकल टोल प्लाजा के मासिक पास की हो सकती है.
कई बार कुछ स्थानीय रूटों पर छह महीने या शॉर्ट टर्म के हिसाब से पास बनते हैं जिनका खर्च इस रेंज में आता है. यदि आप किसी एक खास लोकल टोल से रोजाना आते-जाते हैं तो आपको एनएचएआई के पैन-इंडिया पास की बजाय अपने नजदीक टोल का लोकल रेजिडेंट पास लेना चाहिए जो आपके लिए ज्यादा सही रहेगा.
कौन सा पास है बेस्ट?
जानकारी दें दे कि अगर आपके पास एक निजी कार है और आप महीने में कई बार लंबे सफर पर निकलते हैं या आपका हाईवे पर आना-जाना लगा रहता है. तो आपके लिए 3075 रुपये वाला एनुअल पास ही सबसे बेस्ट और फायदेमंद विकल्प है. जबकि इसके इसके अलावा अगर आपकी गाड़ी ज्यादातर शहर के अंदर ही चलती है और आप महीने-दो महीने में एकाध बार ही हाईवे का रुख करते हैं तो आपको कोई भी वार्षिक पास खरीदने की जरूरत नहीं है.
क्योंकि ऐसे मामलों में नॉर्मल पे-पर-यूज़ फास्टैग वॉलेट ही सबसे किफायती रहता है. जिसमें सिर्फ टोल क्रॉस करते वक्त ही पैसे कटते हैं और आपको एडवांस में कोई बड़ा भुगतान नहीं करना पड़ता है.
किन बातों का रखें ध्यान?
आपको बता दें कि फास्टैग का कोई भी पास खरीदने से पहले अपनी गाड़ी की कैटेगरी और ट्रैवलिंग रूटीन को अच्छी तरह जांच लें. यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि NHAI के ये वार्षिक पास केवल नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही मान्य होते हैं. स्टेट हाईवे या म्युनिसिपल टोल पर इनका फायदा नहीं मिलता है.
यदि आप कमर्शियल गाड़ी यानी टैक्सी या ट्रक चलाते हैं तो आपके लिए ये प्राइवेट कार वाले पास काम नहीं आएंगे और आपको कमर्शियल नियमों के हिसाब से चलना होगा.
यह भी पढ़ें: टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI