इंडिया में जैसे ही फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होती है ऑटोमोबाइल मार्केट में गाड़ियों की बिक्री बढ़ जाती है. यह पहली बार नहीं है हर साल देखने को मिलता है. नवरात्री में गाड़ी की बिक्री इस बार खूब हुई है. क्योंकि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक नवरात्री के मौके पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की जमकर बिक्री हुई है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल नवरात्रि के 10 दिनों के त्योहारी सीजन में लोगों ने जमकर नई गाड़ियों की खरीदारी की है.

Continues below advertisement

बता दें कि अब ऑटोमोबाइल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर अब लगभग 10.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है. चलिए जानतें हैं कि इस नवरात्रि में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में कुल कितनी बढ़ोतरी हुई है और किस सेगमेंट का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है.

ईवी बिक्री में जबरदस्त उछाल

आपको बता दें कि फाडा के रिपोर्ट्स के अनुसार नवरात्रि के 10 दिनों के भीतर देश भर में सभी 2-व्हीलर, 3-व्हीलर और पैसेंजर कार को मिलाकर कुल 1,17,437 इलेक्ट्रिक वाहन बिके. जबकि पिछले साल नवरात्रि 2025 की तुलना में इस बार कुल ईवी बिक्री में सीधे तौर पर 26.78 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की गई है.

Continues below advertisement

वहीं पिछले साल इसी समय में करीब 92,628 इलेक्ट्रिक वाहन बिके थे. यदि दो साल पहले यानी नवरात्रि 2024 से तुलना करें तो ईवी सेगमेंट की कुल बिक्री में 83 प्रतिशत से अधिक का ऐतिहासिक इजाफा देखने को मिला है, जो इस सेक्टर की तेज रफ्तार को बयां करता है.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से कम में मिलेंगे धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज भी दमदार

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का दबदबा

जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बंपर बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का रहा है. नवरात्रि के दौरान ग्राहकों ने बैटरी से चलने वाले स्कूटरों और बाइकों को दिल खोलकर अपनाया है. इस अवधि में कुल 75,758 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई है.

जो पिछले साल के मुकाबले 33.41 प्रतिशत अधिक रहा है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और कम खर्च के चलते आम आदमी अब रोजाना के सफर के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है. जिससे दोपहिया सेगमेंट में ईवी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 9 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

कैसा रहा प्रदर्शन?

बता दें कि सिर्फ दोपहिया वाहन ही नहीं बल्कि पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहनों यानी इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भी भारी तेजी आई है. इस नवरात्रि के दौरान करीब 12,305 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं जो पिछले साल की तुलना में 25.97 प्रतिशत ज्यादा हैं.

जबकि इसके अलावा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी 10.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,086 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई. कमर्शियल ईवी सेगमेंट में तो लगभग 96 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग देखने को मिली है जो यह साबित करता है कि ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी सेक्टर भी अब इलेक्ट्रिक अपना रहा है.

भविष्य में बढ़ेंगे नंबर

वहीं इस बिक्री के बाद माना जा रहा है कि ऑटो कंपनियों द्वारा फेस्टिव सीजन में दिए जा रहे आकर्षक डिस्काउंट, आसान फाइनेंस स्कीम्स और जीरो डाउन पेमेंट जैसे ऑफर्स ने ग्राहकों को ईवी खरीदने के लिए सबसे ज्यादा प्रेरित किया है.

जबकि इसके अलावा सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने की सोच भी इसमें अहम भूमिका निभा रही है. नवरात्रि की इन शानदार बिक्री के आंकड़ों ने आने वाले धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के लिए ऑटो सेक्टर की उम्मीदों को और अधिक बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें: भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI