बॉलीवुड अभिनेता Emraan Hashmi ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में एक और शानदार SUV शामिल की है. अभिनेता ने नई Mercedes-Benz AMG G 63 खरीदी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.74 करोड़ है. 

Continues below advertisement

यह खरीदारी उनकी फिल्म Awarapan 2 की सफलता के बीच हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, Emraan Hashmi ने SUV की डिलीवरी अपने घर पर ली, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में कार के टायर में कितनी होनी चाहिए हवा, जानें जरूरी बात

Continues below advertisement

सफेद रंग में बेहद खास लुक

Emraan Hashmi की G 63 को Opalite White Magno फिनिश में देखा गया है. इसके साथ ब्लैक मैट अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं, जो SUV को स्पोर्टी लुक देते हैं. इसके केबिन में ब्लैक थीम के साथ रेड स्टिचिंग और रेड डिटेलिंग देखने को मिलती है. डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर ब्रश्ड एल्युमिनियम एक्सेंट भी दिए गए हैं.

220 km/h की टॉप स्पीड

Mercedes-AMG G 63 में 4.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन मिलता है. कंपनी के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, यह इंजन 585 hp की पावर और 850 Nm का टॉर्क देता है, जबकि माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ कुल सिस्टम आउटपुट 605 hp तक बताया गया है. SUV 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 4.4 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 220 km/h है. इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव भी मिलता है.

लग्जरी के साथ ऑफ-रोड क्षमता

G 63 सिर्फ तेज रफ्तार के लिए नहीं जानी जाती, बल्कि इसकी ऑफ-रोड क्षमता भी इसकी बड़ी खासियत है. G-Class में तीन selectable differential locks दिए गए हैं, जो मुश्किल रास्तों पर ट्रैक्शन बेहतर करने में मदद करते हैं. SUV में 5 सीटें और 640 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है.

Emraan Hashmi का लग्जरी कार कलेक्शन

यह Emraan Hashmi की पहली महंगी कार खरीद नहीं है. NDTV के मुताबिक, उन्होंने इस साल फरवरी में करीब ₹3 करोड़ की Range Rover Autobiography भी खरीदी थी. उनके कार कलेक्शन में Lamborghini Huracan और Mercedes-Benz S560 Maybach जैसी लग्जरी कारें भी शामिल हैं. अब Mercedes-AMG G 63 की एंट्री ने उनके गैराज को और खास बना दिया है.

यह भी पढ़ें: Honda Elevate Facelift 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च, कंपनी ने शुरू की बुकिंग


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI