Driving Car in Smog Pollution: जैसे ही हमारे देश में ठंड का मौसम आता है तो प्रदूषण भी बढ़ने लगता है. जबकि दिवाली में भी पटाखों के धुएं की वजह से हवा जहरीली हो जाती है. जिसके चलते बढ़े प्रदूषण में कार चलाना आसान नहीं होता है. क्योंकि धुएं के कारण बाहर देखना मुश्किल हो जाता है और जहरीली हवा सीधे हमारी सेहत पर असर डालती है.

Continues below advertisement

अगर आप भी इस स्मॉग और प्रदूषण के बीच अपनी कार से सफर करने की सोच रहें हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इस खबर में आज हम आपको बताएंगे कि प्रदूषण के इस माहौल में आपको अपनी कार कैसे चलानी चाहिए और AC का सही इस्तेमाल करके अपने आप को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.

AC चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि प्रदूषण के समय कार का एसी इस्तेमाल करते वक्त सबसे जरूरी रीसर्कुलेशन होता है. गाड़ी के डैशबोर्ड पर दिए गए इस बटन को ऑन करने से बाहर की जहरीली हवा और पटाखों का धुआं कार के अंदर नहीं आ पाता है.

Continues below advertisement

जबकि यह मोड केबिन के अंदर की हवा को ही फिल्टर करके ठंडा रखता है. अगर आप फ्रेश एयर मोड चालू करते हैं तो बाहर का सारा धुआं सीधे आपकी गाड़ी के अंदर भर जाएगा और सांस लेने में दिक्कत होने लगेगी.

यह भी पढ़ें: Tata Cars Hacking: Tata की कारों में हैकिंग का खतरा, CERT-In ने जारी किया अलर्ट

शीशे पूरी तरह बंद रखें

धुएं और स्मॉग के इस मौसम में सफर करते समय अपनी कार के सभी शीशे पूरी तरह बंद रखना ही सही होता है. क्योंकि थोड़ा सा भी शीशा खुला रहने पर बाहर का जहरीला धुआं और धूल के बारीक कण तेजी से अंदर आ जाते हैं. वहीं कार की खिड़कियां बंद रहने से एसी का फिल्टर भी अपना काम ठीक से कर पाता है और कार के अंदर का हवा साफ रखता है. अगर आपको गाड़ी के अंदर घुटन महसूस हो तो एसी की ब्लोअर स्पीड बढ़ा सकते हैं लेकिन शीशे खोलने से बचना चाहिए.

केबिन एयर फिल्टर को रखें साफ

वहीं गाड़ी के अंदर साफ हवा मिलती रहे इसके लिए जरूरी है कि आपकी कार का केबिन एयर फिल्टर एकदम साफ रखें. क्योंकि प्रदूषण के दिनों में यह फिल्टर हवा में मौजूद धूल, मिट्टी और प्रदूषण के बारीक कणों को रोकने का बहुत बड़ा काम करता है.

अगर आपका फिल्टर पुराना हो गया है तो इसे तुरंत बदलवा लें या साफ करवा लें. बाजार में मिलने वाले अच्छे क्वालिटी के एचईपीए फिल्टर इस जहरीले धुएं को रोकने में बहुत असरदार साबित होते हैं और आपको फ्रेश हवा देते हैं.

ड्राइविंग के खास टिप्स

जानकारी दें दे कि पटाखों के धुएं और कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है, इसलिए गाड़ी चलाते वक्त कुछ सावधानियां रखनी जरूरी हैं. हमेशा लो-बीम हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें.

क्योंकि तेज रोशनी धुएं से टकराकर ड्राइवर की आंखों पर असर डालती है. आगे चल रही गाड़ियों से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर रखें ताकि अचानक ब्रेक लगाने पर कोई खतरा न हो. आप अगर इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको गाड़ी चलाने और AC ऑन करने में कोई दिक्कत नहीं आयेगी.

यह भी पढ़ें: Hyundai Bayon Review: Creta से सस्ती, Venue से बड़ी, Hyundai Bayon में क्या है खास?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI