अक्सर आपने देखा होगा क्रिकेटर, बिजनेसमैन और बेहद अमीर लोग बेहद ही शानदार लाइफ जीते हैं. कुछ तो सफर के लिए चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल करते हैं. हमने फिल्मों में चार्टर्ड प्लेन को उड़ते कई बार देखा है. जिसके बाद हमारे दिमाग में सवाल जरुर आता है कि इसमें सफर करने के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़ते होंगे. तो आज हम आपके इस सवाल का जवाब देंगे और आपको इस खबर में बताएंगे कि चार्टर्ड प्लेन में सफर करने के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़ते हैं.
कई तरह के हैं खर्च
बता दें कि चार्टर्ड प्लेन का किराया पूरी तरह से विमान की कैटेगरी और उसके साइज पर डिपेंड करता है. अगर आप छोटे प्रोपेलर वाले टर्बोप्रॉप विमान बुक करते हैं तो 1 घंटे की उड़ान का औसत खर्च लगभग डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपये के बीच आता है. जबकि इसके मुकाबले अगर आप थोड़े बड़े और तेज स्पीड वाले लाइट जेट बुक करते हैं तो एक घंटे का किराया सीधे ढाई लाख से साढ़े चार लाख रुपये तक पहुंच जाता है.
वहीं अगर आप किसी बहुत बड़े, लग्जरी और शानदार मिडसाइज या हैवी जेट बुक करते हैं तो 1 घंटे की यात्रा का खर्च पांच लाख से बारह लाख रुपये या उससे भी ज्यादा हो सकता है.
AI Generated Image
यह भी पढ़ें: सितंबर में बिक्री के मामले में इन कारों का दबदबा, देखें पूरी लिस्ट
किराए में जुड़ते हैं कई और खर्च
जानकारी दें दे कि चार्टर्ड प्लेन का सफर सिर्फ विमान के किराए तक ही नहीं होता है बल्कि इसके साथ कई अन्य छिपे हुए खर्चे भी जोड़े जाते हैं जो बिल को और भी ज्यादा बड़ा बना देते हैं. सबसे पहले तो देश के नियमों के मुताबिक चार्टर्ड उड़ानों पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी अलग से वसूला जाता है. जो टोटल बिल में काफी बड़ी रकम बढ़ा देता है.
वहीं इसके अलावा ज्यादातर एयर चार्टर कंपनियां कम से कम दो घंटे की उड़ान का बिल यानी डेली मिनिमम ऑवर चार्ज वसूल करती हैं. भले ही आपकी यात्रा सिर्फ एक घंटे की ही क्यों न हो. बड़े शहरों और महानगरों जैसे दिल्ली या मुंबई के हवाई अड्डों पर विमान उतारने के लिए लैंडिंग फीस, पार्किंग चार्ज और ग्राउंड हैंडलिंग फीस अलग से चुकानी पड़ती है. ये सभी अतिरिक्त और छिपे हुए खर्चे मिलकर नार्मल बजट वाले इंसान की सोच से कहीं ज्यादा भारी बिल तैयार कर देते हैं.
AI Generated Image
समय की होती है बचत
आपको बता दें कि चार्टर्ड प्लेन से सफर करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों में खड़े होकर घंटों इंतजार करने या चेकिंग के झंझट से पूरी तरह मुक्ति मिल जाती है. आप अपने हिसाब से उड़ान भर सकते हैं. जिससे आपके कीमती समय की भारी बचत होती है. वहीं विमान के भीतर यात्रियों को वीआईपी लाउंज जैसी शानदार सुविधाएं, मनपसंद खाना और पूरा निजी माहौल मिलता है जहां कोई दूसरा देखने वाला नहीं होता है.
क्या आम आदमी कर सकता है सफर?
सभी खर्चो को देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि चार्टर्ड प्लेन से आम आदमी का सफर करना नामुमकिन है. क्योंकि यह सुविधा पूरी तरह से देश के चुनिंदा रईसों, बड़े उद्योगपतियों, फिल्मी सितारों के लिए ही बनी है.
जहां एक आम आदमी अपनी सालभर की कमाई से एक छोटी गाड़ी या घर खरीदने का सपना पूरा करता है उतने पैसों में महज 1 घंटे का सफर चार्टर्ड प्लेन में करने को मिलेगा. कुल मिलाकर अगर आप भी आसमान में बादलों के बीच प्राइवेट जेट से सैर करने का शौक रखते हैं तो इसके लिए आपको आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा मजबूत होना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI