New Tata Nexon EV Range: टाटा मोटर्स तेजी से ईवी सेगमेंट पर काम कर रही है. अभी तक कंपनी दो ईवी पेश कर चुकी है और कई अन्य ईवी लॉन्च करने की योजना है. कंपनी अपनी नेक्सन ईवी को भी नया डिजाइन और नई जान देने पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें बड़ा बैटरी पैक देना चाह रही है, जिससे इसकी रेंज बढ़ाई जा सके. मौजूदा Tata Nexon EV में IP67 सर्टिफाइड 30.2 kwh की लिथियम आयन बैटरी है. अब कंपनी नई Tata Nexon EV में 40 kwh का बैटरी पैक होने की उम्मीद है.
कीमतहालांकि, इसके कारण कार की कीमत में 3-4 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. टाटा नेक्सन ईवी के मौजूदा मॉडल की शुरुआती (एक्स शोरूम) कीमत 14.24 लाख रुपये है, जो टॉप एंड मॉडल के लिए 16.85 लाख रुपये तक जाती है. ऐसे में अगर कंपनी इसे ज्यादा बड़े बैटरी पैक वाली नेक्सन को बाजार में लाता है तो जाहिर तौर पर उसकी कीमत बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: Best Selling Car: 2021 में जमकर हुई इन 4 गाड़ियों की बिक्री, कीमत भी ज्यादा नहीं
रेंजअभी वाली टाटा नेक्सन ईवी करीब 300Km की ड्राइविंग रेंज देती है. इसमें 30.2 kwh की लिथियम आयन बैटरी होती. कंपनी इसे बढ़ाकर नई नेक्सन ईवी में 40kwh का बैटरी पैक देने की योजना में है, जो करीब 400Km की ड्राइविंग रेंज दे सकती है.
ये भी पढ़ें: Bike और Scooter खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, बाद में पछताने से बच जाएंगे
डिजाइनइसके साथ ही, इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. इसके आकर्षक बनाने के लिए इसके फ्रंट बंपर को भी दोबारा तैयार किया गया है. सबसे बड़ा बदलाव बी-पिलर्स के बाद देखने को मिल सकता है, जहां रूफलाइन को ढलान दिया गया है.
मुकाबलाबाजार में इसकी टक्कर MG Motor की ZS EV और Hyundai की Kona से है. ये सभी कारें मौजूदा नेक्सन ईवी से ज्यादा रेंज देने की क्षमता रखती हैं लेकिन नई नेक्सन ईवी इन कारों को टक्कर देगी.
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI